Urvashi Rautela Apologize After Saif Ali Khan Attacked: बीते दिन बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उन्हीं के घर में जानलेवा हमला हुआ। अनजान व्यक्ति ने सैफ के घर में उन पर चाकू से 6 बार वार किया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। एक्टर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है, और अब वो खतरे से बाहर हैं। सैफ पर हुए हमले की जानकारी जैसे ही सामने आई तो इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। सभी सेलिब्रिटी एक्टर का हाल-समाचार पूछने लगे। वहीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सैफ अली खान से माफी मांगी है लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों मांगी माफी। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला…
उर्वशी ने इंस्टा पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सैफ अली खान से माफी मांगी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- ‘मुझे आशा है कि यह मैसेज आपको स्ट्रांग बनाएगा, मुझे बहुत दुख है और मैं आपसे दिल से माफ़ी मांगते हुए लिख रही हूं कि मुझे अब तक नहीं पता था कि आपके साथ ऐसा हुआ है, या फिर वो मामला इतना गंभीर है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मुझे इस बात पर शर्म आती है कि मैं यहां अपनी फिल्म डाकू महाराज की सफलता का जश्न मना रही हूं गिफ्ट ले रही हूं। इस बात पर दुखी होने के बजाय कि आप वहां पर किस दर्द से गुजर रहे हैं और आप पर क्या बीत रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, चुम ने करणवीर को चौंकाया
सैफ अली खान से मांगी माफी
उर्वशी ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे अपनी इस मुर्खता और इनवेसिवनेस के लिए मुझे माफ करें। जैसे ही मुझे इस पूरे मामले की गंभीरता का पता चला तो मैं बहुत दुखी हुई। मैं आपको सपोर्ट करना चाहती हूं, और ऐसे मुश्किल समय में आपकी शालीनता और गरिमा की सराहना करती हूं, आपकी इस ताकत के लिए मेरे मन में आपके लिए सम्मान है।
सैफ से की प्रार्थना
उर्वशी ने सैफ से खास प्रार्थना करते हुए लिखा- मुझे अपने इस बिहेवियर पर दुख है और मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि किसी भी तरह की मदद और समर्थन के लिए आप मुझसे निसंकोच कहें। मैं आपके एक बार फिर से अपनी गलती के लिए माफी मांगती हूं सर और आपसे वादा करती हूं कि मैं आगे बेहतर करूंगी और भविष्य में हमेशा अपनी समझदारी का परिचय दूंगी। सम्मान और माफी के साथ उर्वशी रौतेला।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale से 2 दिन पहले सामने आई आखिरी तस्वीर, बंद हुई Live Feed
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines