Bigg Boss 18 Finale से 2 दिन पहले सामने आई आखिरी तस्वीर, बंद हुई Live Feed

Bigg Boss 18 Live Feed Close Before Finale: बिग बॉस 18 से के ग्रैंड फिनाले से पहले ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली लाइव फीड को बंद कर दिया गया है। वहीं बिग बॉस के घर के अंदर बचे कंटेस्टेंट की आखिरी फोटो भी वायरल हो रही है…

Bigg Boss 18 Live Feed Close Before Finale

Bigg Boss 18 Live Feed Close Before Finale

Bigg Boss 18 Live Feed Close Before Finale: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले वीक चल रहा है, और हर किसी को 19 जनवरी का इंतजार है जब ग्रैंड फिनाले होगा। ये वो दिन है जिसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसी दिन विनर के नाम का भी पता चल जाएगा। अभी फिनाले को 2 दिन बाकी हैं लेकिन इससे पहले ही लाइव फीड को बंद कर दिया गया है। वहीं अब घर में बचे 6 कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh), रजत दलाल (Rajat Dalal), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चुम दरांग (Chum Darang) और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) की आखिरी फोटो वायरल हो गई है। आइए आप भी देख लीजिए।

विज्ञापन

सामने आई फिनाले से पहले कंटेस्टेंट की आखिरी फोटो

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 अब अपने अंजाम पर है और 19 जनवरी को शो की हैप्पी एंडिंग हो जाएगी। अभी ग्रैंड फिनाले को 2 दिन बचे हैं लेकिन इससे पहले ही मेकर्स ने जियो सिनेमा पर 24 घंटे होने वाली लाइव फीड को बंद कर दिया है। ऐसे में अब घर के अंदर बचे टॉप 6 कंटेस्टेंट जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और करणवीर मेहरा का नाम शामिल हैं। इन सभी कंटेस्टेंट की लाइफ फीड की आखिरी फोटो सामने आई है। ऐसे में जो लोग लाइव फीड देखते हैं उनके लिए बुरी खबर है कि अब वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सिर्फ एपिसोड में ही देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में आगे

बात उस कंटेस्टेंट की करें जो लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में आगे चल रहा है तो वो हैं विवियन डीसेना। दूसरे नंबर पर रजत दलाल का नाम है तो तीसरे नंबर पर चुम दरांग का नाम आ गया है। करणवीर मेहरा चौथे नंबर पर तो अविनाश मिश्रा पांचवें स्थान पर और ईशा सिंह लास्ट यानी छठे नंबर पर हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से लग रहा है कि कलर्स का लाडला यानी विवियन डीसेना ट्रॉफी ले जा सकता है।

चुम ने मारी बाजी

चुम जब बिग बॉस 18 के घर में आई थी तो ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो लंबी रेस का घोड़ा नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने गेम से पासीघाट का नाम रोशन किया और लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई। चुम की क्यूटनेस ने करणवीर को भी अपना दीवाना बना लिया। वहीं अब सेलिब्रिटी भी कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतर आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ