falseSaif Ali Khan Attack Case: रीक्रिएट सीन में 5 बड़े खुलासे, गार्ड सो रहे थे...
Author: Hema Sharma
2025-01-22 08:34:01
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान (Saif Ali Khan ) पर 16 जनवरी 2025 को उन्हीं के घर में घुसकर एक आदमी ने हमला किया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार किए गए जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चला और बीते दिन एक्टर डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। लेकिन सैफ की सिक्योरिटी पर सवाल बना हुआ है कि क्या हुआ ऐसा जो चोर इतनी आसानी से घर में घुस गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। वहीं अब आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और कई सारे खुलासे कर रही है। पुलिस ने सैफ की सिक्योरिटी के बारे में भी बताया और रिक्रिएट सीन में 5 बड़े खुलासे किए हैं।
1. बांग्लादेशी था आरोपी
सबसे पहले तो ये जान लें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था। आरोपी का असली नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है जो विजय दास नाम से भारत में रह रहा था। उसी ने ही एक्टर के अपार्टमेंट में घुसकर जो 12वीं मंजिल पर था में सैफ पर हमला किया।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra की ताजा पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट, Dhanashree संग डिवोर्स रुमर्स को हवा
2. मुंबई में कब से रह रहा था
पुलिस ने बताया कि आरोपी जो बांग्लादेशी नागरिक है वो पिछले 5 महीनों से मुंबई में रहा रहा था। वहां वो छोटे-मोटे काम जैसे हाउसकीपिंग आदि करता था।
3. सिक्योरिटी क्या कर रही थी
सैफ अली खान के घर के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तो मौजूद हैं लेकिन वो कितने एक्टिव हैं सवाल ये बड़ा है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि जब आरोपी वहां गया तो उसने देखा की सिक्योरिटी गार्ड सो रहे हैं। एक गार्ड केबिन में था तो दूसरा एंट्री गेट पर था और दोनों नींद में थे।
4. सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे सही
हैरानी वाली बात ये है कि सैफ अली खान जैसे दिग्गज अभिनेता की सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। दरअसल मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि सैफ के घर के बाहर के सीसीटीवी कैमरे भी ठीक नहीं थे। यही वजह रही की आरोपी इतने दिनों बाद अरेस्ट हुआ।
5. मुख्य द्वार से आरोपी बिल्डिंग में गया
पुलिस ने बताया कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बड़े ही आराम से बिल्डिंग में गया। सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे तो उसने कोई भी शोर न मचे इसके लिए सबसे पहले अपने जूते उतारे और फिर फोन भी स्विच ऑफ कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर को शादी के लिए लड़के की तलाश, शिल्पा शिंदे के रिवील हुए राज
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines