Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक गलत शख्स के हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है। पुलिस ने गलत आदमी को शक के आधार पर पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी नौकरी भी चली गई और शादी भी टूट गई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
गलत शख्स लिया गया हिरासत में
31 साल के शख्स आकाश कैलाश कनौजिया को गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उसकी जिंदगी की राहें पूरी तरह बदल गईं। आकाश का नाम गलत सूचना के आधार पर आरोपी के रूप में सामने आया और इसके परिणामस्वरूप उसे न केवल अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, बल्कि उसकी शादी भी टूट गई।
ये घटना 18 जनवरी की है, जब आकाश को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया, जब वो मुंबई से अपने घर नेहला, छत्तीसगढ़ जा रहा था। उसके गिरफ्तार होने के बाद उसकी तस्वीरें मीडिया में वायरल होने लगीं और यही तस्वीरें उसकी जिंदगी में भूचाल ले आईं। ये सब तब हुआ जब मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को गलत जानकारी दी, जिसके चलते आकाश को एक गलत पहचान की वजह से हिरासत में जाना पड़ा।
छलका आकाश का दर्द
आकाश ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि 17 जनवरी को वो अपनी बीमार दादी से मिलने और अपनी होने वाली दुल्हन के परिवार से मिलने के लिए बिलासपुर जा रहा था। उसी दौरान रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आकाश को सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर पर हुई चोरी की कोशिश के आरोपी के रूप में गलत तरीके से पहचान लिया था। गिरफ्तारी के बाद आकाश की तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गईं, जिससे उसके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर गहरा असर पड़ा।
आकाश ने ये भी बताया कि गिरफ्तार होने के बाद न सिर्फ उसे मीडिया में बदनाम किया गया, बल्कि उसकी नौकरी भी छिन गई। मुंबई में पश्चिमी रेलवे से जुड़ी एक टूर कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाला आकाश अब बेरोजगार हो चुका है। उसकी शादी भी टूट गई और पर्सनल लाइफ में उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
बिलासपुर से गिरफ्तार हुआ था आकाश
आकाश के मुताबिक गिरफ्तार होने से पहले उसे मुंबई पुलिस का एक कॉल आया था जिसमें उसकी लोकेशन पूछी गई थी। जब उसने जवाब दिया कि वो घर पर है, तो कॉल अचानक कट गई। अगले दिन जब वो ट्रेन से छत्तीसगढ़ जा रहा था, तो उसे बिलासपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने न केवल उसे हिरासत में लिया, बल्कि उसका फोटो प्रेस रिलीज के तौर पर भी जारी किया, जिसे कई मीडिया चैनलों ने प्रसारित किया। इसके बाद आकाश की शादी टूट गई और उसकी नौकरी भी छिन गई। इस गलत पहचान और गिरफ्तारी ने उसकी पूरी जिंदगी को पलट कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: Sky Force की कमाई ने भरी ‘उड़ान’, तीसरे दिन छापे इतने नोट, बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines