Sky Force की कमाई ने भरी 'उड़ान', तीसरे दिन छापे इतने नोट, बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

Sky Force Day 3 Box Office Collection (early estimates): अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

Sky Force

Sky Force

विज्ञापन

Sky Force Day 3 Box Office Collection (early estimates): अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है और फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को टिकट खिड़की पर आए तीन दिन हो गए हैं और 50 करोड़ ये ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस बीच फिल्म की कमाई के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कमाई

Sacnilk.com के लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो अक्षय और वीर की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 27.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी ये आंकडे़ शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिन में 61.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बीते दो दिनों की कमाई पर नजर डालें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर यानी रिलीज के पहले दिन ही 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे यानी पहले शनिवार को 22 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने ठीकठाक शुरुआत की और अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल होगी या पास?

24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ये फिल्म रिपब्लिक डे के खास मौके पर रिलीज की गई है। जी हां, ‘स्काई फोर्स’ को 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया गया। आज इस फिल्म का थिएटर में तीसरा दिन था और इसने अच्छी खासी कमाई की। हालांकि, फिल्म से आगे भी बड़ी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि ‘स्काई फोर्स’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के अलावा भी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं। इस लिस्ट में हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी शामिल है। इसके अलावा साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी कुछ ही दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर आई है। सोनू सूद की ‘फतेह’ भी इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ