Saif Ali Khan Attack Case: (Rahul Pandey) बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो बाल-बाल बचे। अब पुलिस इस हमले की जांच तेजी से कर रही है और चोर की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी के इरादे से ही घुसा था। अब एक नया एंगल सामने आया है जिसमें पता चला है कि चोर ने क्या डिमांड की थी। आइए आप भी जान लीजिए…
चोर को क्या चाहिए था
सैफ अली खान पर अटैक करने वाले चोर ने एक करोड़ रुपये मांगे। जी हां जब सैफ अली खान के घर पर आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए तब उसने कहा पैसा चाहिए, जब पूछा गया कितने पैसे चाहिए तो उसने कहा एक करोड रुपये की मांग की। इस बात की जानकारी सैफ के हाउस हेल्प स्टाफ ने पुलिस को दी। ऐसे में ये तो साफ है कि वो इंसान घर में पैसे ऐठनें के मकसद से ही गया था। गनीमत ये है कि सैफ का पूरा परिवार सेफ है।
यह भी पढ़ें:Saif Ali khan के हमलावर की पहली तस्वीर सामने आई, जानें घर में कहां छिपा था चोर?
हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने
सैफ अली खान हमला करने वाले चोर की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। दरअसल सैफ के घर में चोर सीढ़ियों के रास्ते गया होगा, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में कैद जो फोटो सामने आई है उसमें वो सीढ़ियों पर ही नजर आ रहा है। उसने टी-शर्ट पहनी हुई है और गले में लाल रंग का कपड़ा सा डाला हुआ है।
बेटे जेह के कमरे में छिपा था चोर
सैफ के घर में काम करने वाली 66 साल की नर्स एलियामा फिलिप ने बताया कि वो चोर सैफ अली खान और करीना कपूर के 4 साल के बेटे जेह के कमरे में छिपा था। उस चोर का हुलिया बताते हुए एलियामा ने बताया कि उसकी उम्र करीब 30 साल होगी जो दुबला-पतला और सांवले रंग का था। हमलावर ने फिलिप से एक करोड़ रुपये की मांग की तो उसने उसका विरोध किया। चोर ने फिलिप पर ही हमला कर दिया जिससे उनके हाथ में भी चोट आई है। शोर को सुन सैफ अली खान और करीना कपूर मौके पर पहुंचे तो चोर ने सैफ पर ही हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan की किसने बचाई जान? पहुंचाया लीलावती अस्पताल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines