एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े नाम गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। इस ट्रेंडिंग लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों के नाम शामिल हैं। जहां कोई सेलेब अपनी सगाई को लेकर चर्चाओं में है तो कोई अपनी लेटेस्ट मूवी को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 की एक कंटेस्टेंट भी गूगल ट्रेंड्स में छाई हुई हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Guru Randhawa से पहले इन सिंगर्स के गाने भी विवादों में फंसे, लिस्ट में हनी सिंह-बादशाह का भी नाम
Sai Dhanshika
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई धनशिका ने अपने बॉयफ्रेंड और तमिल एक्टर विशाल के साथ सगाई कर ली है। कपल ने सगाई की फोटोज भी शेयर की हैं जो चंद मिनटों में ही वायरल हो गई हैं। फैंस अब विशाल और धनशिका की शादी के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Param Sundari
जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक मूवी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है। जाह्नवी और सिद्धार्थ की ये रोमांटिक मूवी अब सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है। वहीं मूवी को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं।
Guru Randhawa
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना अजुल विवादों में छा गया है। गाने को लेकर सिंगर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऑडियंस ने आरोप लगाया है कि इस गाने में स्कूली लड़कियों को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है और इस गाने में शराब का जिक्र भी किया गया है।
Farhana Bhat
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम से वापस घर में आ गई हैं। घर में आते ही फरहाना ने बसीर अली और प्रणित मोरे के राज खुलते हुए उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई। फरहाना शो में अब स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी बनकर उभर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग फरहाना को खूब पसंद कर रहे हैं।
Krithi Shetty
साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी भी गूगल ट्रेंड्स में छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट मूवी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का पहला टीजर रिलीज हुआ है। इसमें कृति के साथ-साथ प्रदीप रंगनाथन भी लीड रोल में हैं। मूवी को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये मूवी 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Tamannaah Bhatia
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इसमें तमन्ना के साथ श्वेता तिवारी और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। सीरीज के ट्रेलर को ही काफी प्यार मिल रहा है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 12 सितंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Sai Dhanshika? जो बनीं एक्टर विशाल की मंगेतर, सगाई की फोटोज वायरल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines