---विज्ञापन---

Guru Randhawa से पहले इन सिंगर्स के गाने भी विवादों में फंसे, लिस्ट में हनी सिंह-बादशाह का भी नाम

Guru Randhawa: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का लेटेस्ट गाने 'अजुल' विवादों में फंसा हुआ है। वहीं गुरु रंधावा से पहले भी कई सिंगर ऐसे हैं जिनका गाना विवादों में छा चुका है। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सिंगर्स का नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिंगर के लेटेस्ट गाने अजुल पर विवाद गहराया हुआ है। हालांकि रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। गाने को अब तक 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके है, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर सिंगर को अजुल के लिए ट्रोल किया जा रहा है। गुरु रंधावा के इस गाने में स्कूली लड़कियों को दिखाया गया है और शराब का जिक्र भी किया जा रहा है जो ऑडियंस को रास नहीं आ रहा है। वहीं अब लोग इस गाने को बैन करने की मांग कर रहे हैं। गुरु रंधावा से पहले भी कई ऐसे सिंगर्स हैं जिनके गानों पर विवाद हो चुका है। चलिए उन सिंगर्स के नाम जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Guru Randhawa के Azul गाने पर क्यों मचा बवाल? नेटिजेंस ने सिंगर को जमकर किया ट्रोल

---विज्ञापन---

हनी सिंह

यो यो हनी सिंह भी अपने गानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में आए हनी सिंह के ‘मैनियक’ गाने ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने में सिंगर पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि भोजपुरी भाषा के जरिए इस गाने में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

करण औजला

करण औजला के ‘एमएफ गबरू’ गाने पर भी लोगों ने खूब बवाल मचाया था। इस गाने पर भी महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। साथ ही ऑडियंस ने सिंगर के इस गाने पर पंजाब की संस्कृति खराब करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि ये गाने भी आते ही ट्रेंड करने लगा था।

---विज्ञापन---

बादशाह

रैपर बादशाह के ‘वेलवेट फ्लो’ पर भी विवाद गहराया था। इस गाने के लिए सिंगर पर ईसाई समाज ने उनकी संस्कृति खराब करने का आरोप लगाया था। वहीं बादशाह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की गई थी।

मासूम शर्मा

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का ‘खटोला’ गाना भी विवादों में छा चुका है। सिंगर के इस गाने पर ‘गन कल्चर’ और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। वहीं इस पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। गुरुग्राम में हुए एक कॉन्सर्ट में जब ऑडियंस ने मासूम शर्मा से इस सॉन्ग को गाने की डिमांड की थी तो उन्होंने कहा था कि वो इस गाने को नहीं गा सकते।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Guru Randhawa का कौन-सा गाना सबसे महंगा? जिस पर एक दिन में खर्च हुए थे 115 करोड़

First published on: Aug 30, 2025 09:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola