Saif Ali Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स सवाल उठा रहे हैं कि सर्जरी के बाद एक्टर इतनी जल्दी ठीक कैसे हो सकते हैं? अब सैफ की बहन सबा पटौदी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जाहिर है कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के लीलावती अस्पताल से सैफ अली खान को डिस्चार्ज मिला है। सर्जरी के करीब 5 दिन बाद उन्हें अपने बांद्रा स्थित घर के बाहर वॉक करते हुए देखा गया। एक्टर अपने फैंस से हाय करते हुए स्पॉट किए गए। वीडियो वायरल होने के बाद से एक्टर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
सबा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘खुद को एकजुट करें। डॉक्टर ने कारण बताया था क्योंकि लोग सैफ की रिकवरी को जल्दी बता रहे हैं।’ इस पोस्ट के साथ में सबा ने नीचे एक लाइन लिखी है जिसमें उन्होंने ‘तस्वीर पर क्लिक करें और पूरा कैप्शन पढ़ें’ लिखा है।
डॉक्टर की पोस्ट में क्या?
सबा पटौदी की पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने सैफ अली खान के 5 दिन में स्वस्थ होने पर शक को खारिज कर दिया है। डॉक्टर ने अपनी 78 वर्षीय मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्पाइनल सर्जरी के बाद चलती हुईं नजर आ रही हैं।’ वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘जिन लोगों की कार्डियक बाईपास सर्जरी हुई है, वह तीसरे या चौथे दिन सीढ़ियां चढ़ लेते हैं। खुद को एकजुट करें।’
यह भी पढ़ें: Baba Siddiqui को अनमोल बिश्नोई ने क्यों मरवाया? शूटर ने वजह का किया खुलासा
चाकू से हुआ था हमला
गौरतलब है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया गया था। हमलावर से हाथापाई के दौरान एक्टर की गर्दन, हाथ-पैर और रीढ़ की हड्डी पर चोट आई थी। लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी में सर्जरी के बाद सैफ को 5 दिन तक एडमिट रखा गया था। हालांकि अब सैफ काफी हद तक ठीक हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines