धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा लाइमलाइट में आई थी Saayoni Ghosh, अब BJP को हराकर फिर बटोर रही सुर्खियां

Saayoni Ghosh, Lok Sabha Elections 2024: जैसे ही पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए, वैसे ही एक्ट्रेस सायोनी घोष चर्चा में आ गई। जी हां, एक्ट्रेस सायोनी घोष ने इस बार के चुनाव में जीत हासिल कर ली है।

Saayoni Ghosh

Saayoni Ghosh

विज्ञापन

Saayoni Ghosh, Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इस बार कई सीटों पर चुनावी नतीजों में उथल-पुथल देखने को मिली है। हालांकि एक और नाम ऐसा है, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो किसका है, तो भई वो कोई और नहीं बल्कि एक टाइम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा लाइमलाइट में आने वाली सायोनी घोष हैं। जी हां, सायोनी घोष एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

सायोनी को मिली जीत

हालांकि इस बार उनका सुर्खियों में आने का कारण सीधा-साधा लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक्ट्रेस सायोनी घोष पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव में उतरी थी। इस सीट पर अब सयोनी ने जीत हासिल कर ली है। एक्ट्रेस ने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली को 2,58,201 वोटों से मात दी है। बता दें कि सायोनी ने कुल 7,17,899 वोटों से जीत हासिल की है और अनिर्बान गांगुली को कुल 4,59,698 वोट ही मिल पाए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saayoni Ghosh (@sayanigh)

कौन हैं Saayoni Ghosh?

सायोनी घोष की बात करें तो वो एक फेमस बंगाली फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा सायोनी एक गायिका और राजनीतिज्ञ भी हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में सायोनी ने जीत हासिल की है। सायोनी घोष अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सायोनी अपनी हरकतों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। जी हां, कुछ टाइम पहले सायोनी अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saayoni Ghosh (@sayanigh)

विज्ञापन

जमकर हुआ था बवाल

दरअसल, सायोनी घोष शिवलिंग को लेकर एक विवादित पोस्ट के बाद सुर्खियों में आई थीं। बता दें कि साल 2015 में सायोनी घोष ने ये पोस्ट किया था। शिवलिंग वाले इस अपमानजनक ट्वीट पर सायोनी ने लिखा था कि भगवान इससे ज्यादा उपकारी नहीं हो सकते। जैसे ही लोगों की नजर इस ट्वीट पर पड़ी तो हर कोई चौंक गया था और इस पर बहुत बवाल हुआ था। साल 2021 में ये पोस्ट फिर से वायरल हुआ था। हालांकि इस दौरान सायोनी पर इस ट्वीट के कारण FIR भी करवाई गई थी। वहीं, अब फिर से ये मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि इस पर पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि ये सब उनका अकाउंट हैक होने की वजह से हुआ है और ये पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ