लोगों का दिमाग हिला रहा Anupam Kher का ये पोस्ट, यूपी में BJP के शॉकिंग रिजल्ट पर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anupam Kher Cryptic Note: मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का दिमाग हिला रहा है। हालांकि यूजर्स इस पोस्ट को भाजपा के परिणाम से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट नरेंद्र मोदी के लिए किया और इसके जरिए वह उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

Anupam Kher

Anupam Kher, image credit- News24

विज्ञापन

Anupam Kher Cryptic Note: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर इंटरनेट पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। इस बीच अब अनुपम खेर का एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। जी हां, इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि एक्टर के इस पोस्ट को समझने के लिए लोगों को दिमाग लगाना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अनुपम ने अपने हालिया पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है? जिसे समझने के लिए लोग अपना दिमाग खर्च कर रहे हैं।

अनुपम का पोस्ट वायरल

कुछ देर पहले अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुपम ने लिखा है कि कभी-कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए, जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं, पर फिर भी वह अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता। इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है, जय हो। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सच्चाई। वहीं, अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट

अनुपम खेर कई बार अपनी पोस्ट में बीजेपी को सपोर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में फैजाबाद सीट पर पार्टी की हार के बार एक्टर ने ये क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अनुपम के इस पोस्ट को अब फैंस भाजपा के परिणाम से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट नरेंद्र मोदी के लिए किया और इसके जरिए वह उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

Anupam Kher Cryptic Note

Anupam Kher Cryptic Note

विज्ञापन

सितारों को मिली जीत

बता दें कि बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी एनडीए ने कई सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से जीत मिली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मंडी से जीत हासिल हुई है। इसके अलावा मेरठ से अरुण गोविल ने जीत अपने नाम की है। साथ ही मथुरा से हेमा मालिनी ने भी जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ