Saare Jahan Se Accha Based on Real Life Story: नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को रिलीज हुई नई सीरीज सारे जहां से अच्छा: द साइलेंट गार्डियन’ का डायरेक्शन सुमित पुरोहित ने किया है। 6 एपिसोड के इस शो की कहानी में भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव के दौर की याद दिलाता है। इस शो में प्रतीक गांधी RAW एजेंट विष्णु शंकर का रोल निभा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान के परमाणु बम बनाने की तैयारी को रोकने के लिए एक मिशन पर भेजा जाता है। कहानी 70 के दशक की सच्ची घटनाओं को दिखता है जिसने आज भारत का इतिहास बदल दिया।
क्या सच में विष्णु शंकर की कहानी बताता है शो
सारे जहां से अच्छा वेबसीरीजमें होमी भाभा की प्लेन क्रैश, RAW की स्थापना और भारत-पाकिस्तान के परमाणु तनाव जैसी सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है। सीरीज किसी RAW एजेंट विष्णु शंकर की कहानी से इंस्पायर नहीं है। ये करेक्टर पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी के अंत में विष्णु जिंदा तो लौट आता है, लेकिन उसे तुरंत ही चीन बॉर्डर पर नए मिशन के लिए भेजा जाता है जिससे ये साबित होता है कि देश के लिए बिना सोचे समझे अपनी जान दे देने वाले छिपे हुए देशभक्तों की लड़ाई कभी खत्म नहीं होती।
यह भी पढ़ें- Coolie X Review: रजनीकांत की ‘कुली’ को देख X पर क्या बोली पब्लिक? गजब की है दीवानगी
और कौन कौन है शो का हिस्सा
शो के कास्ट की बात करें तो प्रतीक गांधी के अलावा तिलोत्तमा शोम, सनी हिंदुजा, अनूप सोनी, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा और रजत कपूर जैसे कलाकार इस शो में शामिल हैं। जासूसी थ्रिलर से भरे इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें जबरदस्त ड्रामा, रोमांचक मिशन और देश के लिए किया गया बलिदान देखने को मिलने वाला है।
और किन शोज और फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं प्रतीक
प्रतीक गांधी शो ‘सारे जहां से अच्छा’ से पहले, 2025 में आई फिल्म ‘फुले’ और धूम धाम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा 2024 में आई ‘मडगाव एक्सप्रेस’,’दो और दो प्यार’,’अग्नि’ और 2020 में आई स्कैम 1992 – द हर्षद मेहता स्टोरी में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। आपको प्रतीक गांधी की कौन फिल्म और वेब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद आई जरूर बताइए
यह भी पढ़ें- War 2 X Review: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ देख X पर छाया ऑडियंस रिएक्शन, जूनियर NTR की एंट्री पर झूमे फैंस
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines