---विज्ञापन---

Coolie X Review: रजनीकांत की ‘कुली’ को देख X पर क्या बोली पब्लिक? गजब की है दीवानगी

Coolie X Review: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुली' लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी को देखकर ऑडियंस एक्स पर रिव्यू भी दे रही है। थिएटर्स में रजनीकांत के फैंस की अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं ऑडियंस को ये मूवी कैसी लगी?

---विज्ञापन---

Coolie X Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ‘कुली’ आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले ही मूवी का क्रेज ऑडियंस के सामने काफी बना हुआ था। मूवी का अब एक्स रिव्यू भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर मूवी देखकर ऑडियंस रिएक्शन दे रही है। मूवी में जहां रजनीकांत की एंट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस मिक्स रिएक्शन भी दे रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर ऑडियंस क्या कुछ बोल रही है?

यह भी पढ़ें: War 2 या Coolie, ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी? जानें दोनों मूवीज कितने छापेगी नोट

---विज्ञापन---

मूवी देख क्या बोली ऑडियंस?

सुपरस्टार रजनीकांत काफी टाइम बाद अपनी मूवी लेकर आए हैं। मेकर्स ने जब से इसकी अनाउंसमेंट की थी तभी से इसका काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। वहीं अब मूवी देखकर बीच में ही ऑडियंस एक्स पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुली द पावर हाउस, रजनीकांत की शानदार एंट्री ने कमाल ही कर दिया। नागार्जुन अक्किनेनी भी काफी शानदार लगे हैं।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग काफी एनर्जेटिक लगा। नागार्जुन काफी स्टाइलिश लगे हैं। वहीं श्रुति हासन ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है। मूवी देखकर काफी मजा आया।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग अच्छा है। सुपरस्टार रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस ने दिल जीत लिया। सिनेमाघरों में एंट्री पर खूब हूटिंग हुई।’

---विज्ञापन---

चौथे यूजर ने लिखा, ‘कुली एक ऐवरेज फिल्म है। इसका पहला भाग ठीक-ठाक लगा। सुपरस्टार मूवी में बिल्कुल अलग लगे। बड़ी स्टार कास्ट भी काफी अच्छी लगी। एनी, सौबिन, हवेली की लड़ाई और फ्लैशबैक सीन अच्छे थे। नागार्जुन अक्किनेनी और आमिर खास बस ठीक-ठाक थे।

पांचवें यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग ऐवरेज से भी नीचे था। ये फिल्म लोकी और थलाइवर की औसत दर्जे की बेस्ट फिल्म बनकर सिनेमाघरों में आई है। लेखन से लेकर अभिनय तक, हर स्तर पर गिरावट साफ दिखाई देती है। यहां तक कि अनिरुद्ध का संगीत भी पहले भाग में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाता है।’

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

बता दें कुली में लीड रोल में रजनीकांत एक्शन करते नजर आए हैं। वहीं उनके साथ-साथ मूवी में श्रुति हासन, नागार्जुन अक्किनेनी, आमिर खान और सौबिन शाहिर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। मूवी को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसके साथ सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: Coolie या War 2… एडवांस बुकिंग में कौन आगे, किसके बिके कितने टिकट?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2025 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola