Saare Jahan Se Accha की कहानी क्या सच्ची घटना है या नहीं? विष्णु शंकर बने हैं प्रतीक गांधी

Saare Jahan Se Accha Show Based On True Story or Not: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम वेबसीरीज सारे जहां से अच्छा में प्रतीक गांधी एक रॉ एजेंट विष्णु शंकर के किरदार में हैं। क्या यह किरदार और वेबसीरीज की कहानी किसी सच्ची घटना पर आधारित है या नहीं? कुछ इस कहानी को रियल लाइफ RAW एजेंट विष्णु शंकर से इंस्पायर बता रहे हैं। क्या है इसके पीछे की सच्चाई।

Sare Jahan se Accha

Saare Jahan Se Accha Based on Real Life Story: नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को रिलीज हुई नई सीरीज सारे जहां से अच्छा: द साइलेंट गार्डियन’ का डायरेक्शन सुमित पुरोहित ने किया है। 6 एपिसोड के इस शो की कहानी में भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव के दौर की याद दिलाता है। इस शो में प्रतीक गांधी RAW एजेंट विष्णु शंकर का रोल निभा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान के परमाणु बम बनाने की तैयारी को रोकने के लिए एक मिशन पर भेजा जाता है। कहानी 70 के दशक की सच्ची घटनाओं को दिखता है जिसने आज भारत का इतिहास बदल दिया।

क्या सच में विष्णु शंकर की कहानी बताता है शो

सारे जहां से अच्छा वेबसीरीजमें होमी भाभा की प्लेन क्रैश, RAW की स्थापना और भारत-पाकिस्तान के परमाणु तनाव जैसी सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है। सीरीज किसी RAW एजेंट विष्णु शंकर की कहानी से इंस्पायर नहीं है। ये करेक्टर पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी के अंत में विष्णु जिंदा तो लौट आता है, लेकिन उसे तुरंत ही चीन बॉर्डर पर नए मिशन के लिए भेजा जाता है जिससे ये साबित होता है कि देश के लिए बिना सोचे समझे अपनी जान दे देने वाले छिपे हुए देशभक्तों की लड़ाई कभी खत्म नहीं होती।

और कौन कौन है शो का हिस्सा

शो के कास्ट की बात करें तो प्रतीक गांधी के अलावा तिलोत्तमा शोम, सनी हिंदुजा, अनूप सोनी, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा और रजत कपूर जैसे कलाकार इस शो में शामिल हैं। जासूसी थ्रिलर से भरे इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें जबरदस्त ड्रामा, रोमांचक मिशन और देश के लिए किया गया बलिदान देखने को मिलने वाला है।

और किन शोज और फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं प्रतीक

प्रतीक गांधी शो ‘सारे जहां से अच्छा’ से पहले, 2025 में आई फिल्म ‘फुले’ और धूम धाम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा 2024 में आई ‘मडगाव एक्सप्रेस’,’दो और दो प्यार’,’अग्नि’ और 2020 में आई स्कैम 1992 – द हर्षद मेहता स्टोरी में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। आपको प्रतीक गांधी की कौन फिल्म और वेब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद आई जरूर बताइए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ