Sa Re Ga Ma Pa Winner 2024: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 का फिनाले चल रहा है। बिग बॉस को आज 18वें सीजन का विनर मिल जाएगा। हालांकि, बिग बॉस 18 को उसका विनर मिलने से पहले मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ का फिनाले हो चुका है और शो का उसका विनर मिल चुका है। जी हां, इस बार श्रद्धा मिश्रा ‘सा रे गा मा पा’ की विनर बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम फोटोज वायरल हो रही हैं।
श्रद्धा मिश्रा ने शेयर किया पोस्ट
श्रद्धा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘सा रे गा मा पा’ 2024 की विनर, आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स। श्रद्धा मिश्रा के इस पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं और उन्हें जमकर बधाइयां भी दी हैं।
प्राइज मनी में क्या मिला?
सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ 2024 की विनर बन चुकी श्रद्धा मिश्रा को ट्रॉफी के अलावा 10 लाख रुपये का इनाम भी मिला है। जी हां, श्रद्धा ने सुभाश्री देबनाथ और उज्जवल मोतीराम को पछाड़कर शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि ‘सा रे गा मा पा’ के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे थे। हालांकि, इन छह में से जीत सिर्फ श्रद्धा मिश्रा को ही मिली है और वहीं 2024 की विनर बनकर सामने आई हैं।
किसने किया जज?
बताते चलें कि इस शो को सचेत-परंपरा, गुरु रंधावा और सचिन-जिगर ने जज किया है। इसके अलावा शो के फिनाले में उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति जैसे बड़े सिंगर्स भी मौजूद थे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई। गौरतलब है कि आज बिग बॉस 18 का फिनाले हो रहा है। इस के साथ बिग बॉस के 18वें सीजन को भी उसका विनर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या बोले Ajit Pawar? रेस्टोरेंट में काम करता था आरोपी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines