Anupamaa 10 October Update: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। शो में एक बड़ा ट्विस्ट आया है जिसके बाद ऑडियंस अनुपमा को देखने के लिए बेताब रहती है। हाल ही में दिखाया गया है कि अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो गई है। इसके बाद से एक तरफ मातम का माहौल बना हुआ है तो दूसरी तरफ कुछ रिश्तों में दूरी भी आ गई है। अनुपमा और अनुज के बीच एक दीवार खड़ी हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।
यह भी पढ़ें:
इस बीमारी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर पहुंची Jasmin Bhasin, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फैंस की बढ़ेगी टेंशन
एक दूसरे का सहारा बनेगा शाह परिवार
आज शाह निवास में हर कोई अपने दुख भुलाने की कोशिश करते दिखाई देगा। अनुपमा आज डिंपल को संभालती दिखाई देंगी और काव्य अपने पति वनराज को। लेकिन ये सभी लोग अकेले में रोते हुए दिखाई देंगे। शाह परिवार तो एक-दूसरे के साथ अपना दर्द बांट लेगा लेकिन अनुज को संभालने वाला कोई नहीं होगा। ऐसे में अनुज खुद को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वो काफी तकलीफ में हैं, अनुपमा और उनके बीच की दूरी से वो टूट जाएंगे। वो वापिस कपाड़िया हाउस चले जाएंगे और खुद को इस समर की मौत का दोषी ठहराएंगे। हालांकि, अनुज का भाई अंकुश उन्हें समझाएगा कि समर की मौत सिर्फ एक हादसा थी।
अनुपमा और अनुज में आई दरार
अनुज अपने परिवार के सामने साफ ये भी कहता दिखेगा कि अगर अनु का प्यार उसके लिए कम हुआ तो वो अपनी जान दे देगा। बाद में अनुज अपनी बच्ची के साथ समय बिताकर थोड़ा अच्छा महसूस करेगा। अगले दिन जब अनुज अपनी बेटी को लेकर शाह निवास जाएगा तो अनुपमा बच्ची को घर के अंदर लेकर चली जाएगी। लेकिन अनुज को वो पूरी तरह से इग्नोर कर देगी।
अनुज उठाएगा गलत कदम?
अनुपमा की इस हरकत से अनुज कपाड़िया पूरी तरह से हिल जाएगा। उसका दिल इतना जोर से टूटेगा कि वो सुसाइड के बारे में भी सोचने लगेगा। अनुपमा की यूं अपने पति से बेरुखी फैंस को भी मायूस कर देगी। वहीं, इसका असर अनुज की सेहत पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में बरखा भाभी-अनुज को समझाने की कोशिश करेंगी कि उन्हें थोड़े समय दो जब थोड़ा वक्त बीतेगा तो सब लोग समझ जाएंगे अभी वो कुछ भी सोचने के हालात में नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines