हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rupali Ganguly के बेहद करीबी का निधन, 'अनुपमा' ने इमोशनल वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Rupali Ganguly: अभिनेत्री रुपाली गांगुली के घर से बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। जी हां, एक्ट्रेस के बेहद करीबी का निधन हो गया है, जिसकी जानाकरी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Rupali Ganguly

Rupali Ganguly’s Mother-in-Law Passes Away: टीवी की पॉपुलर बहू ‘अनुपमा’ यानी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के घर से बेहद दुख भरी खबर आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस दुखद खबर को साझा किया है। सोशल मीडिया पर सभी रुपाली को सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

रुपाली ने शेयर किया पोस्ट

अनुपमा यानी एक्ट्रेस रुपाली के घर में किसी और का नहीं बल्कि उनकी सास का निधन हुआ है। जी हां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि रुद्रांश का पहला जन्मदिन उस एक शख्स के बिना था, जो शायद उसे उसके माता-पिता से भी ज्यादा प्यार करता था। सदैव दादी का लाडला कृष्णा… श्रीमती सुदर्शन वर्मा… आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। एक्ट्रेस के पूरे कैप्शन को देखने के लिए आप रुपाली का पोस्ट देख सकते हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन

वीडियो की बात करें तो रुपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, वो बहुत ही इमोशनल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रुद्रांश की दादी उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ खूब सारा प्यार और आर्शीवाद भी दे रही हैं। साथ ही वो अपने पोते संग क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। सामने आए वीडियो में दादी-पोते का प्यार साफ दिख रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे दुआ

अब इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए अनुपमा की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट किया कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें। दूसरे यूजर ने लिखा कि दादी का आर्शीवाद हमेशा आपके साथ है बेटा। तीसरे यूजर ने लिखा कि दादी, रुद्रांश के लिए हमेशा एक परी जैसी थी। एक अन्य ने लिखा कि भगवान आप सबके साथ है। इस तरह से सभी कमेंट्स करके रुपाली और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं।

फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं रुपाली

गौरतलब है कि आज के समय में रुपाली गांगुली टीवी का एक बड़ा नाम बन चुकी है। अपने काम, मेहनत और लगन से उन्होंने वो सब हासिल किया है, जो उन्हें चाहिए था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ भी जुड़ी रहती है। अभिनेत्री ने इस खबर को भी अपने चाहने वालों के साथ इंटरनेट पर ही शेयर किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इंसान और ब्रह्मराक्षस में क्यों हुई जंग? बदला या कुछ और है वजह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola