इंसान और ब्रह्मराक्षस में क्यों हुई जंग? बदला या कुछ और है वजह?

Munjya: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ओटीटी पर रिलीज हो गई। फिल्म देखने से पहले अगर आप भी सोच रहे हैं कि फिल्म की कहानी का हिंट मिल जाता? तो देर किस बात की…. आइए जानते हैं कि क्या है फिल्म की कहानी?

Munjya

Munjya

Munjya: जिस पल का ना जाने कितने लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो आ ही गया है। जी हां, कल यानी 25 अगस्त को हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ओटीटी पर रिलीज हो गई। अब भई… जिस फिल्म ने थिएटर में खूब तारीफें बटोरी हों, तो भला उसे ओटीटी पर वाहवाही ना मिलें, ऐसा कैसे हो सकता है।

विज्ञापन

अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं और ये सोच कर डर रहे हैं कि फिल्म का हॉरर रोंगटे खड़े कर देगा, तो घबराने की बात नहीं है। हां, फिल्म में हॉरर का तड़का जरूर है, लेकिन इसकी कॉमेडी आपको जरा भी डर नहीं लगने देगी, तो चलिए इस ऑर्टिकल में आपको ‘मुंज्या’ की कहानी का हिंट दे ही देते हैं।

विज्ञापन

क्या है कहानी?

दरअसल, फिल्म की कहानी शुरू होती है एक गांव से, जहां एक बच्चा खुद से सात साल बड़ी लड़की से प्यार कर बैठता है। अब इसे प्यार कहे या पागलपन? अब भई… एक तो बच्चा और खुद से बड़ी लड़की के लिए अपनी ही बहन की जान लेने पर आ गया, तो ये तो पागलपन ही हुआ ना। जब इस बच्चे को अपना प्यार नहीं मिलता है, तो ये हर वो कोशिश करना चाहता है, तो उसके बस में है और इसलिए वो लड़की को पाने के लिए लेता है ‘काले जादू’ का सहारा।

बच्चा बना ‘ब्रह्मराक्षस’

हालांकि इस सबमें वो अपनी ही जान दे बैठता है और बन जाता है ‘ब्रह्मराक्षस’। अब कहानी का रुख होता है पुणे की तरफ, जहां बिट्टू नाम का एक लड़का अपनी हंसती-खेलती जिंदगी के मजे ले रहा है, लेकिन उसको ‘मुंज्या’ के सपने परेशान करते हैं। हालांकि बिट्टू इस पर ज्यादा गौर नहीं करता है और अपनी लाइफ के बारे में सोचता है।

विज्ञापन

‘इंसान और ब्रह्मराक्षस’ में हुई जंग

फिर एक दिन ऐसा आया जब बिट्टू को अपने गांव जाना पड़ा। बिट्टू के पिता नहीं हैं, तो जाहिर है वो अपनी मां और दादी के साथ गांव गया। गांव जाते ही बिट्टू की पूरी लाइफ बदल जाती है और फिर शुरू होती है असली ‘जंग’, जो किसी इंसान या जानवर की नहीं बल्कि ‘इंसान और ब्रह्मराक्षस’ में होती है।

कहां देख सकते हैं फिल्म?

अब एक ‘इंसान’ और एक ‘ब्रह्मराक्षस’ में लड़ाई क्यों होती है? आखिर किस वजह से इंसान पर ‘काली शक्तियों’ ने प्रहार किया? अब भई अगर ये जानना है, तो इसे लिए आप फिल्म देख सकते हैं।फिल्म ‘मुंज्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ