Rupali Ganguly Emotional Note For Actor Rituraj Singh: पॉपुलर एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। महज 59 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड जगत तक के सभी सितारें अब सदमे में हैं और एक्टर को याद कर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब अनुपमा (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का अपने को-स्टार के निधन पर रिएक्शन सामने आ गया है। ये खबर सुन एक्ट्रेस हिल गई हैं और इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में रुपाली ने अब अपने दिल का हाल बयां करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
ऋतुराज सिंह को याद कर रुपाली गांगुली हुईं इमोशनल
साथ ही उन्होंने अब कुछ ऐसी बातें अपने पोस्ट में लिख दी है जो वो कभी भी एक्टर ऋतुराज सिंह को कह नहीं पाईं। अब रुपाली गांगुली ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस की भी आंखें नम हो गई हैं। अपने हालिया पोस्ट में रुपाली ने ऋतुराज सिंह की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के पीछे भी एक कहानी है जो उनके भावुक नोट में लिखी हुई है। बता दें, ऋतुराज सिंह ने टीवी शो ‘अनुपमा’ में भी खास किरदार निभाया था जिसमें रुपाली गांगुली लीड रोल प्ले करती हैं। ऐसे में अपने को-स्टार के निधन से दुखी एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर लिखा- ‘डिअर ऋतुराज सर, आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना एक बड़ा सम्मान था… ये ऐसा था जैसे एक उत्साही स्टूडेंट अपने टीचर से अपना पसंदीदा सब्जेक्ट सिख रहा हो, जिसने कई लोगों को पढ़ाया है, में बहुत खुश थी…।
तस्वीरों के पीछे है खास कहानी
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आपने कहा था कि आपने मेरा काम देखा है और फिर भी मैं आपको ये साबित करना चाहती थी कि मैं टेलीविजन के उन लेजेंड्स में से एक के साथ फ्रेम में अपनी जगह बना सकती हूं जिन्हें देख मैं बड़ी हुई हूं…। हमारे सीन्स के बाद आपकी स्माइल और आपके प्रोत्साहन भरे शब्द मेरे लिए एक रिपोर्ट कार्ड की तरह थे…मैं आपके शब्दों से रोमांचित थी… लेकिन अभी भी आपसे बहुत कुछ सीखना बाकी था सर….। आपकी ये तस्वीरें मैंने तब ली थीं जब आपने शेफ की कैप पहनी थी… मैं इसे आपको भेजने में देर कर रही थी… कभी नहीं सोचा था कि इन्हें यहां इस तरह से लगाकर आपको याद करूंगी।’
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की बहन को Tehelka Bhai से मिला खास तोहफा, 40 लाख है कीमत
ऋतुराज सिंह ने छोड़ी रुपाली की जिंदगी पर छाप
रुपाली ने अपने नोट के आखिर में लिखा, ‘आपकी जिंदगी की कहानियां, सेंस ऑफ ह्यूमर, सिनेमा जगत को लेकर गहरी समझ और आपका टैलेंट हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी अनुपमा के लिए यशपाल सर बनने के लिए शुक्रिया.. उन शब्दों के लिए धन्यवाद जिन्होंने कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। आपकी आत्मा को शांति मिले। ॐ शांति।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर कमेंट कर एक्टर ऋतुराज सिंह की आत्मा की शांति की कामना करते दिख रहे हैं। साथ ही एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
54 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
1 hr ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
4 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines