Rubina Dilaik Good News Doubled: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में बनी हुईं है। जबसे एक्ट्रेस ने फैंस को ये गुड न्यूज़ सुनाई है सभी उनके बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अब उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी है। क्योंकि उनके घर अब एक नहीं बल्कि 2-2 बच्चे आने वाले हैं। अगर ये पढ़कर आपको ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ट्विन बेबी को जन्म देने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि मामला तो कुछ और ही है।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने लेडी लव Malaika Arora को 48वें जन्मदिन पर खास अंदाज़ में दी बधाई, पोस्ट हुआ वायरल
डबल हुई खुशी
दरअसल, अब माजरा क्या है ये रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनके साथ उनकी बहन रोहिणी भी नज़र आ रही हैं। बता दें, रोहिणी की हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड के साथ शादी हुई है और अब वो भी रुबीना की तरह मां बनने वाली हैं। यानी दोनों बहने इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबी को इस दुनिया में वेलकम करने वाली हैं।
रुबीना की बहन भी हुई प्रेग्नेंट
अब रुबीना ने इस गुड न्यूज़ की सेलिब्रेशन के दौरान की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इसमें उनकी बहन केक काटते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हम रोमांचित हैं, एक परिवार के रूप में विस्तार करने की हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। रोहिणी दिलैक और सार्थक त्यागी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुबीना के फैंस भी अब इस गुड न्यूज़ से काफी खुश हैं।
फैंस ने दी बधाई
सभी लोग अब दोनों कपल को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। अब गुड विशिज़ देने वालों की लाइन लग चुकी है। फैंस से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी लोग उन्हें मुबारकबाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई दिलैक परिवार के लिए डबल खुशी का मौका है। दूसरी ओर अब फैंस रुबीना की तीसरी बहन ज्योतिका से भी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
51 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines