Arjun Kapoor Birthday Wish For Malaika Arora: आज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का 48वां बर्थडे है। एक्ट्रेस को सभी लोग इस खास दिन पर बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच उनके बॉयफ्रेंड यानी एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपना प्यार लुटाते हुए एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका के लिए अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट देख फैंस भी हैरान रह गए। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
अर्जुन का पोस्ट
बता दें, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और मलाइका की एक अनसीन फोटो शेयर की है। ये तस्वीर किसी पार्टी की लग रही है जिसमें कपल एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका को हग किया हुआ है और वो साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जहां अर्जुन मस्ती के मूड में हैं वहीं, उनकी लेडी लव रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखने के बाद फैंस भी इनके रोमांस पर फिदा हो गए।
https://www.instagram.com/p/CyvMdOcydPt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
अर्जुन का कैप्शन
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी!!! ये तस्वीर हमारी है, आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आते हैं और मैं अराजकता में भी हमेशा आपका साथ दूंगा…’ अब उनका ये अंदाज़ देख सोशल मीडिया यूज़र्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा इस वक्त सोशल मीडिया पर मलाइका का पोस्ट भी वायरल हो रहा है। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लम्बा छोड़ा नोट भी लिखा है।
मलाइका का पोस्ट
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जैसे ही एक और साल का सूरज डूब रहा है और मैं 48 साल की हो गई हूं, मैं उस शांति, अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी यात्रा में मेरा साथी रहा है। यहां बैठकर, हर पल एक हल्की फुसफुसाहट की तरह महसूस होता है, जो मुझे आत्म-खोज और आंतरिक शक्ति की ओर मार्गदर्शन करता है। यहां हवा की सुखदायक फुसफुसाहट, मंत्रमुग्ध कर देने वाला सूर्यास्त है जो नई शुरुआत के वादे को दर्शाता है, और उन लोगों की गर्मजोशी है जिन्होंने मेरे जीवन को सुंदर बनाया है। एक बार फिर, अब तक मुझे जो जीवन जीने को मिला उसके लिए आभारी हूं और आगे के जीवन के लिए होपफुल हूं। मुझे जन्मदिन मुबारक हो!’