हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rubina Dilaik ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, एक्ट्रेस बोलीं- जाओ, दफा हो जाओ

Rubina Dilaik On Trolling: रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही है।

विज्ञापन
Rubina Dilaik On Trolling

Rubina Dilaik On Trolling: टेलीविजन की ‘छोटी बहू’ यानी रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही है। साथ ही एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें उन्होंने टाइट आउटफिट पहना था, तो इन फोटोज को देखकर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया। वहीं, अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि रुबीना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए क्या कहा?

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty की बेटी ने चुराई खास चीज, तो कॉमिक अंदाज में पिता बोले- चोर है Athiya

विज्ञापन

Rubina Dilaik ने शेयर किया वीडियो

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने टोलर्स को करारा जवाब देते हुए आजकल के ट्रेंड को फॉलो किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि So toxic, so negative just looking like a ‘जाओ’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये उनके लिए है, जो एक गर्भवती महिला को कहते हैं कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए…

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

वहीं, अब एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हेटर्स के मुंह पे सीधा थप्पड़ मारा है आपने। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया। एक और यूजर ने लिखा कि हाहा ये सही है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्ट्रेस के वीडियो पर कर रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योगा करती नजर आ रही है।

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी को जमकर एंजॉय कर रही रुबीना 

बता दें कि हाल ही में रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उसके बाद से एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती है। रुबीना के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। साथ ही एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को जमकर एंजॉय भी कर रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola