Rubina Dilaik Baby Boy: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने टीवी शोज के लिए बहुत मशहूर हैं। वह बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम पर जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने तीसरे ट्रायमेस्टर में हैं। इस एहसास को वह खूब एंजॉय कर रही हैं। रुबीना पिछले पांच साल से पति अभिनव शुक्ला के साथ खुशी-खुशी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि इस जोड़े ने पिछले 16 सितंबर को माता-पिता बनने की आधिकारिक रूप से सूचना दी थी। इसके बाद कई बार सार्वजनिक रूप से रुबीना का बेबी बंप भी नजर आया, जिसने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। अब हाल ही में एक भविष्यवाणी की गई है कि रुबीना एक बेटे की मां बनेंगी। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ऐसी बात किसने कही है।
व्लॉग में एकसाथ आईं नजर
रुबीना और भारती टीवी इंडस्ट्री के दो बहुत मशहूर चेहरे हैं। दोनों ने छोटे पर्दे पर खूब सफलता हालिस की है। हाल ही में उन्होंने अपनी बॉन्डिंग की एक झलक पर्दे के पीछे से दी। दोनों एक व्लॉग में साथ नजर आए। दरअसल रुबीना और भारती प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ व्लॉग्स शूट करने वाली हैं। रुबीना इसके लिए स्टूडियो की तलाश कर रही थीं और उन्होंने पुनीत पाठक के स्टूडियो को फाइनल कर लिया है। भारती ने बताया कि वह और रुबीना साथ में एक पॉडकास्ट करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले मुश्किलों में फंसी Ranbir Kapoor की Animal, लगा चोरी का आरोप
ग्लो कर रहीं रुबीना
भारती ने रुबीना की हेल्थ पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि रुबीना प्रेग्नेंसी में भी इतनी एक्टिव हैं। पर मैं उससे कह रही हूं कि अब शूटिंग खत्म हो चुकी है और अपने घर जाओ आराम करो। ये यहां पर सेब, ड्राईफ्रूट और न जाने क्या क्या खा रही है और गरम पानी पी रही है। मैं इससे कह रही हूं कि घर जाओ…पता नहीं यहीं पर बच्चा हो गया। रुबीना आज सुंदर लग रही थी ग्लो कर रही थी।’
गोला की तरह हो बेबी बॉय
भारती ने इसके आगे कहा, जब मैं प्रेग्नेंट थी और शूट करती थी तो सब मुझे कहते थे कि मैं ग्लो कर रही हूं। मैंने रुबीना को कहा कि उसको भी बेटा ही होगा, क्योंकि वह भी ग्लो कर रही है। जब लड़कियां पैदा होने वाली होती हैं तो वह मां की सारी ब्यूटी ले लेती हैं। मैं भी चाहती हूं कि गोला की तरह रुबीना का भी क्यूट सा बेबी बॉय हो।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines