TV पर लीक से हटकर किरदार निभाने वाली वो एक्ट्रेस, जिसने बदली 'बिग बॉस' की परिभाषा! पहचाना कौन?

टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने पर्दे पर लीक से हटकर किरदार निभाया. वहीं उस किरदार ने एक्ट्रेस को टीवी का स्टार भी बना दिया. इसके साथ ही इस एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ की परिभाषा ही बदल दी थी. चलिए जातने हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

Rubina dilaik birthday

(Pic Credit- Instagram) टीवी की स्टार एक्ट्रेस मना रहीं 39वां जन्मदिन

Birthday Special: टीवी के सितारों की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड स्टार्स से कुछ कम नहीं होती. अपने सीरियल्स से घर-घर में छाने वाले ये सितारे करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी शोज में लीक से हटकर किरदार निभाए हैं और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है. वहीं इस एक्ट्रेस ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की परिभाषा भी बदल दी थी. बिना किसी हिंसा किए और बिना कोई अपशब्द इस्तेमाल किए, इस एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी अपने नाम की. जी हां हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि रुबीना दिलैक हैं.

विज्ञापन

करियर की शुरुआत

रुबीना दिलैक आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस के करियर और उनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं. शिमला की रहने वालीं रुबीना दिलैक ने अपने टैलेंट और अपनी एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया है जिसका सपना हर कोई देखता है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. इस साल वो जी टीवी के सीरियल ‘छोटी बहू’ में नजर आई थीं. अपने पहले ही शो से रुबीना ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी.

विज्ञापन

लीक से हटकर निभाया रोल

‘छोटी बहू’ के बाद एक्ट्रेस सोनी टीवी के ‘सास बिना ससुराल’ में भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन करती नजर आई थीं. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ‘जीनी और जूजू’ में एक जीनी का किरदार निभाती नजर आईं. एक्ट्रेस की लाइफ में बदलाव तब आया जब उन्हें साल 2016 में कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ काम करने का मौका मिला. इस शो ने एक्ट्रेस को टीवी का स्टार बना दिया. दरअसल इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी लीक से हटकर रोल निभाया था. इस शो में रुबीना दिलैक ने एक ट्रांसजेंडर ‘सौम्या’ का किरदार निभाया था. रुबीना के इस शो को फैंस ने खूब पसंद किया था और वो टीवी की स्टार बन गई थीं.

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ से बनीं ‘बॉस लेडी’

वहीं साल 2020 में एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन में पार्टिसिपेट किया. इस शो में एक्ट्रेस अपने एक्टर पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं. रुबीना ने अपने अंदाज से इस शो की परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. दरअसल इस शो में कंटेस्टेंट्स अपना आपा खो बैठते हैं और उनके मुंह से अपशब्द भी निकल जाते हैं, लेकिन रुबीना ने बिना गाली दिए अपने गेम को काफी स्ट्रॉन्ग रखा. लोगों ने रुबीना को इस शो में काफी पसंद किया और रुबीना शो की विनर बन गईं. इस शो में उन्हें ‘बॉस लेडी’ का टैग भी मिला. वहीं अब एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रही हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ