Rubina Dilaik Daughter Photos: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हाल ही में दो बेटियों की मां बनी हैं। रुबीना की दोनों बेटियां बहुत ही प्यारी हैं और वह अपने बच्चों के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। रुबीना के मां बनने के बाद फैंस में भी उनको बच्चों को देखने के लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में रुबीना ने अपनी बेटियों की पहली तस्वीर साझा की है। जिसे देखने बाद रुबीना के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। फोटोज में रुबीना के साथ उनके परिवार भी नजर आ रहे हैं।
रुबीना ने फोटोज के साथ लिखा नोट
बेटी की तस्वीरें शेयर कर रुबीना ने इसके साथ एक नोट भी लिखा है। ‘बहुत उत्साह और खुशी के साथ यह बताना चाहती हूं कि मेरी दोनों बेटियां जीवा और इधा आज एक महीने की हो गई हैं। गुरु पूरब के खास मौके पर हमें यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।’ कुछ ही देर में रुबीना के इस पोस्ट को लोगों ने जमकर लाइक किया है। फैंस ने दोनों बेटियों के लिए भी प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें: Shahrukh, Salman या Bobby Deol, साल 2023 का कमबैक किसके करियर के लिए बना ‘संजीवनी’?
बालकनी में खिंचवाई तस्वीरें
रुबीना और अभिनव ने अपने दोनों जुड़वां बच्चों को गोद में लेकर घर की बालकनी में तस्वीरें खिंचवाई हैं। फोटो में रुबीना स्काई ब्लू कलर का चिकनकारी का सूट पहने दिखीं और अभिनव व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने दिखे। इस फोटो के अलावा न्यूली पेरेंट्स इन फोटोज में हवन करते हुए भी नजर आए।
दोनों बेटियों के नाम का खास अर्थ
रुबीना ने अपने न्यू बॉर्न ट्विन्स के कोमल हाथों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि दोनों बेटियों के 1 महीने के होने के बाद पहली बार रुबीना ने बच्चों को लेकर खबर को ऑफिशियल किया है। रुबीना ने दोनों बेटियों के नाम का अर्थ भी बताया है। इधा का मतलब है- पवित्र, खुशियां, ताकत और वेल्थ। वहीं जीवा का अर्थ है- जिंदगी, अमर रहने वाला और जिंदा होने का एहसास।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines