Nidhi Pal
मैं निधि पाल पिछले पांच साल से मीडिया से जुड़ी हूं और Etv Bharat, Amar Ujala Digital जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ जुड़ी हूं।
Read More---विज्ञापन---
Celebs Comeback 2023: साल 2023 बॉलीवुड के लिहाज से बहुत अच्छा रहा है। इस साल बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इसकी शुरुआत जनवरी में शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई है। इस साल कई सारे अभिनेताओं ने अपने करियर में कमबैक भी किया है, जिसमें शाहरुख खान, बॉबी देओल, सलमान खान जैसे कई सितारों का नाम शामिल है। ये अभिनेता पिछले कई सालों से कोई हिट फिल्म नहीं दे पा रहे थे, लेकिन साल 2023 सच में इनके करियर के लिए संजीवनी साबित हुआ है। साल 2023 को जाने में महज चार दिन का वक्त बचा है। ऐसे में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपने करियर में शानदार फिल्म दी है।
शाहरुख खान
साल 2023 शाहरुख खान के लिए सबसे ज्यादा लकी रहा है। इस साल उन्होंने पठान के जरिए साल की शुरुआत की थी और डंकी के जरिए साल का अंत हो रहा है। पठान ब्लॉकबस्टर रही, इसके बाद आई जवान। जवान ने भी बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की है। इसके बाद फिल्म आई डंकी। जो कि अभी कुछ दिन पहले रिलीज हुई है। हालांकि ये जवान और पठान के जैसे बंपर कमाई तो नहीं कर रही है, लेकिन फिर भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सलमान खान
सलमान खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि सबसे पहले सलमान खान, शाहरुख की पठान में कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके बाद से फैंस को उनकी टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इससे पहले आई किसी का भाई किसी की जान, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में सलमान की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा इस दिन बनेंगी दुल्हनिया, शुरू हुआ जश्न, देखें तस्वीरें
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने पिछले साल एक के बाद लगातार छह फ्लॉप फिल्में दी हैं। जिनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु, सेल्फी जैसी फिल्में शामिल हैं। इस साल अक्षय कुमार ओएमजी 2 लेकर आए और फिल्म ने कमाल कर दिया। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी दोनों को पसंद किया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रणवीर सिंह
रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी के जरिए रणवीर सिंह का भी कमबैक माना जा सकता है, क्योंकि पिछले साल रणवीर सिंह की भी फिल्म फ्लॉप गई है। जयेशभाई जोरदार और सर्कस दोनों ही फिल्में फ्लॉप गई हैं। हालांकि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉबी देओल
वैसे तो बॉबी देओल का कमबैक आश्रम वेब सीरीज के जरिए माना जाता है। इस वेब सीरीज में लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई है। लेकिन बॉबी देओल इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं अपनी फिल्म एनिमल के कारण। इस में उनकी एंट्री से लेकर हर अंदाज को खूब पसंद किया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इमरान हाशमी
टाइगर 3 के जरिए इमरान हाशमी का भी कमबैक माना जा रहा है। इस फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आए हैं, जिनका किरदार खूब पसंद किया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।