टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रोजलिन खान की कोल्ड वॉर पिछले काफी वक्त से फैंस का ध्यान खींच रही है। रोजलिन अपनी पोस्ट में कई बार कह चुकी हैं कि हिना अपनी बीमारी के बारे में झूठ बोलती आ रही हैं। वह बीमारी को लेकर गलत जानकारी फैला रही हैं। वहीं हिना खान रोजलिन के दावों को ज्यादातर इग्नोर करती आई हैं। फिलहाल एक्ट्रेस उमराह करने के लिए मक्का गई हुई हैं। वहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस बीच रोजलिन खान ने एक बार फिर हिना खान पर तंज कसा है।
रोजलिन खान ने शेयर किया पोस्ट
रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झूठ के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएं वरना आपको ट्रोल किया जा सकता है। दुर्व्यवहार किया जाएगा और अपमानित भी किया जाएगा। श्श्श ग्रुपिज्म..! इनका कैंसर की खत्म नहीं हो रहा। रात दिन बस एक ही न्यूज है 9 महीने से! कोई है तो भाई इस को पद्मश्री दे दो। दुनिया के सबसे बड़ा कैंसर पर तो मीडिया राहत की सांस ले और कुछ और काम कर लो..!’ इसके बाद रोजलिन ने ‘रियली यू सॉरी फॉर पैप्स’ लिखा है।
रोजलिन खान ने पहली बार हिना खान की बीमारी पर सवाल नहीं उठाए हैं। इससे पहले भी वह एक्ट्रेस की कैंसर की बीमारी को लेकर अपने सवाल उठा चुकी हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। यह बात अलग है कि हिना खान ने आज तक रोजलिन के दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: चुम दरांग ने ‘पाताल लोक’ में क्यों निभाया था चीन की महिला का किरदार? एक्ट्रेस ने बताई वजह
उमराह करने पहुंची हिना
जाहिर है कि हिना खान इस वक्त मक्का में हैं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बताया है कि वह अपने भाई के साथ उमराह करने के लिए पहुंची है। तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन दिया, ‘अल्हम्दुलिल्लाह उमराह 2025 मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया अल्लाह..अभिभूत और अपशब्द हूं। अल्लाह मुझे पूरा शिफा दे आमीन..!’
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines