चुम दरांग ने 'पाताल लोक' में क्यों निभाया था चीन की महिला का किरदार? एक्ट्रेस ने बताई वजह

बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं चुम दरांग ने अपनी प्रोफेशनल जर्नी पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘पाताल लोक’ में चीन की महिला का किरदार उन्होंने क्यों निभाया था?

bigg boss 18 chum darang open up choose chinese female role in paatal lok

Chum Darang File Photo

बिग बॉस 18 फेम एक्ट्रेस चुम दरांग किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। बिग बॉस के घर से आने के बाद वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में चुम ने अपनी प्रोफेशनल जर्नी और स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह नस्लवाद का शिकार हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के एक्टर्स के लिए अच्छे किरदार की कमी और मुंबई में सर्वाइव करने के लिए रूढ़िवादी रोल निभाने की मजबूरी के बारे में बात की। इसके अलावा चुम ने ‘पाताल लोक’ में चीन की महिला का किरदार निभाने पर भी बात की।

विज्ञापन

2018 में मुंबई आई थीं चुम

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, चुम दरांग ने बताया कि वह साल 2018 में मुंबई आई थीं। उनके सपने काफी बड़े थे और उन्हें उम्मीद थी कि इंडस्ट्री में उन्हें बराबर के मौके मिलेंगे। हालांकि इंडस्ट्री में उन्हें भेदभाव का शिकार होना पड़ा। अपनी शुरुआती जर्नी को याद करते हुए चुम दरांग ने कहा कि एक मॉल में उन्हें नस्लवाद का शिकार होना पड़ा था, जहां उन्हें कुछ लड़कों ने ‘माेमो’ और ‘चाउ चाउ’ कहते हुए बुलाया था।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे इस तरह से बुलाए जाने पर समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं? मैंने उन लड़कों को देखा और वहां से चली गई।’ चुम ने बताया कि उन्होंने मान लिया था कि वह एक खास तरह की नजर आती हैं इसलिए वह लड़के उन्हें चीनी नाम दे सकते हैं या फिर उनका अपमान कर सकते हैं। चुम ने बताया कि कोविड-19 के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी, जब लोग नस्लभेदी कमेंट करते थे और वायरस फैलने के लिए उन्हें दोषी ठहराते थे। चुम ने कहा, ‘हम भी इंडियन हैं इसलिए लोगों को यह समझना चाहिए। हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम भी इतने ही इस देश के हैं, जितने कोई और हैं।’

विज्ञापन

पाताल लोक में निभाया चीन की महिला का किरदार

चुम दरांग ने प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में एक चीन की महिला का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार पर बात करते हुए चुम दरांग ने कहा कि ‘मैंने इस किरदार को निभाया था कि क्योंकि मुंबई में रहने के लिए मुझे पैसों की जरूरत थी। ये मुश्किल था लेकिन मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था।’

विज्ञापन

‘पाताल लोक’ के अलावा चुम दरांग ‘बधाई दो’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हालांकि चुम ने इस बात को स्वीकार किया कि टैलेंट और एक्टिंग के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी भी ईस्ट के एक्टर्स के लिए किरदारों की कमी है। उन्होंने कहा कि ‘हमारे लिए अभी भी ठीक तरह से किरदार नहीं लिखे जाते हैं। यहां बहुत कम मौके हैं और मुख्य किरदार हासिल करना बहुत मुश्किल है।’

विज्ञापन

करणवीर संग खेली थी होली

गौरतलब है कि चुम दरांग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसमें वह करणवीर मेहरा के साथ होली खेलते हुए नजर आई थीं। जाहिर है कि बिग बॉस 18 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच डेटिंग की खबरें हमेशा आती रहती हैं लेकिन चुम और करण का कहना है कि वह सिर्फ दोस्ती वाले फेज में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ