हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अवॉर्ड्स मिले और कैंसर गायब...?' Rozlyn Khan ने Hina Khan को ट्रोल करते हुए फैंस पर भी कसा तंज

Rozlyn Khan Slams Hina Khan: रोजलिन खान ने अब सोशल मीडिया पर हिना खान के फैंस को अंधभक्त बताया है। साथ ही हिना पर आरोप लगाया है कि उनका कैंसर अवॉर्ड्स मिलने के बाद ठीक कैसे हो गया?

विज्ञापन
रोजलिन खान ने हिना खान की शादी पर साधा निशाना। (Photo Credit-Instagram)

Rozlyn Khan Slams Hina Khan: कैंसर सर्वाइवर और एक्ट्रेस रोजलिन खान लगातार हिना खान को टारगेट कर रही हैं। आए दिन रोजलिन खान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हिना खान के कैंसर पर सवाल उठाती हैं और उनके झूठी होने का दावा करते हुए उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स होने की धमकी देती हैं। इसी बीच अब रोजलिन खान का इंस्टाग्राम पर एक नया नोट सामने आया है। अब एक्ट्रेस ने हिना खान की स्कूबा डाइविंग नहीं बल्कि शादी पर टिप्पणी कर दी है। रोजलिन खान ने अपने इस नोट में हिना खान के खिलाफ क्या नया जहर उगला है? चलिए जानते हैं।

रोजलिन खान ने हिना की शादी और बच्चों को लेकर की टिप्पणी

रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘भाई ये चमत्कारी लोगों से पूछो कि ये कौन-से टाइप का कैंसर था, जो आया, अवार्ड्स मिले और कैंसर गायब हो गया? शादी हनीमून… अब थोड़े दिनों में बच्चा भी पैदा हो जाएगा..! हम रोज हॉस्पिटल के धक्के खा रहे हैं? जितना पैसा मेरा ट्रीटमेंट में गया, इन लोगों ने तो बेसिक इंजेक्शन लिए?’ रोजलिन खान ने हिना के बाद लोगों पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘पब्लिक ने क्या भांग खा रखी है? पब्लिक को पता नहीं चल रहा कि ये हो क्या रहा है? स्टेज 3 का कैंसर इतना जल्दी ठीक होता है? कि शादी कर लो? तीन चार साल तो डॉक्टर मना कर देता है।

रोजलिन ने हिना के फैंस को बताया अंधभक्त

रोजलिन खान ने आगे धमकी देते हुए कहा, ‘चलो मेरे पास तो रिपोर्ट है, इसलिए उसका मुंह बंद है! मगर तुम्हारे पास दिमाग नहीं है… अंधभक्त बोलूं तो अंधभक्त बुरा मान जाएंगे… क्या ही बोलूं? बेटा थोड़ा कैंसर पर पढ़ लो वरना उल्लू ही बन जाओगे।’ अब रोजलिन खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलता जा रहा है। अब देखना तो ये होगा कि क्या इस बार भी हिना खान खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी ही साधे रखेंगी या फिर रोजलिन खान को इस बार सबके सामने कोई जवाब देंगी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: War 2 की उल्टी गिनती शुरू, पहले पोस्टर में डेडली अंदाज में दिखे Hrithik, Kiara और Jr NTR

क्या टूट जाएगा हिना खान के सब्र का बांध?

हो सकता है कि अब हिना खान का सब्र टूट जाएं क्योंकि अब रोजलिन खान ने उनकी पर्सनल लाइफ को टारगेट किया है। हिना खान की शादी और बच्चों पर टिप्पणी करके ऐसा ना हो कि रोजलिन खान खुद ही किसी मुसीबत में फंस जाएं। अब एक्ट्रेस के इस विवादित पोस्ट के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे सोशल मीडिया पर जल्द ही कोई बड़ा धमाका होने वाला है। वैसे काफी समय से हिना खान और रोजलिन खान के बीच ये कैट फाइट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola