War 2 की उल्टी गिनती शुरू, पहले पोस्टर में डेडली अंदाज में दिखे Hrithik, Kiara और Jr NTR

War 2 First Posters: ‘वॉर 2’ से ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गए हैं। इन तीनों के लुक कैसे लग रहे हैं? चलिए जानते हैं।

War 2

'वॉर 2' के फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गए हैं। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

War 2 First Posters: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिए गए हैं। अब इस फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ‘वॉर 2’ के रिलीज होने में अब महज 50 दिन बाकी हैं और इसी खुशी में आज सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स ने तीनों स्टार्स के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स में तीनों ही बेहद धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर के लुक देखकर लग रहा है, जैसे फिल्म में इंटेंस एक्शन होगा।

Advertisment

जूनियर एनटीआर के लुक में नहीं दिखा एक्सपेरिमेंट

चलिए जूनियर एनटीआर के पोस्टर से शुरुआत करते हैं। वो पोस्टर में दोनों हाथ से हथियार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके फेस पर काफी अग्रेशन दिखाई दे रहा है, जैसे फिल्म में वो किसी को नहीं बख्शने वाले। हालांकि, उनके लुक में कुछ यूनिक नजर नहीं आएगा। जूनियर एनटीआर के कपड़े, हेयर स्टाइल और दाढ़ी सब सिंपल ही लग रहा है, जैसे वो अक्सर नजर आते हैं। उनके लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया गया है। वैसे भी मेकर्स ने उनकी एक्टिंग पर ही फोकस किया होगा।

ऋतिक रोशन के पोस्टर से नहीं हटेगी नजरें

दूसरी तरफ ऋतिक रोशन का पोस्टर है, जिसमें एक्टर का आधा ही फेस दिखाया गया है। ऋतिक रोशन का लुक एकदम डेडली लग रहा है। ऋतिक रोशन ने एक हाथ में हथियार पकड़ा हुआ है और उसी हाथ से उनका आधा चेहरा छिपा हुआ है। हालांकि, आधे चेहरे से ही ऋतिक ने इतने सॉलिड एक्सप्रेशंस दिए हैं जितने आज-कल के एक्टर्स पूरी फिल्म में नहीं दे पाते। पोस्टर में ऋतिक रोशन के पीछे आग लगती और कुछ लोग गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऋतिक रोशन इतने हैंडसम लग रहे हैं कि आपकी नजरें उनसे हटेंगी ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल ब्लैक लुक में हॉट दिखीं कियारा

वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म ‘वॉर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। लेदर पैंट्स और लॉन्ग ओपन जैकेट में कियारा आडवाणी को गन थामे देख ऐसा लग रहा है, जैसे वो अपनी गन के साथ-साथ हॉटनेस से भी दुश्मन का काम तमाम कर देंगी। फिल्म में कियारा एक्शन और ग्लैमर दोनों दिखाने वाली हैं। आपको बता दें, ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ