महाभारत की 'द्रौपदी', का विवादों से गहरा नाता, जानें अब कहां हैं एक्ट्रेस?

Roopa Ganguly Birthday: महाभारत की द्रौपदी यानी रूपा गांगुली का आज बर्थडे है। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रही हैं, आइए आज जान लेते हैं कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी जिन्होंने एक्ट्रेस को लाइमलाइट में बनाए रखा।

Roopa Ganguly

Roopa Ganguly Birthday: बी आर चोपड़ा (B R Chopra) की ‘महाभारत’ (Mahabharata) तो आपने देखी ही होगी, और उसकी मेन करेक्टर ‘द्रौपदी’ भी आपको याद ही होगी। इस किरदार को एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने निभाया था जिनकी खूबसूरती देख लोग नजरें नहीं हटा पाते थे। एक किरदार ने उन्हें रातों रात घर-घर में फेमस कर दिया। उन्होंने सलमान खान  (Salman Khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ भी सिल्वर स्क्रीन शेयर की है। अभिनेत्री जितनी पॉपुलर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हुई उससे ज्यादा फेमस पर्सनल लाइफ की वजह से हुई हैं। उन्होंने न सिर्फ सीरियल में बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। आज रूपा का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ बातें ही कर लेते हैं।

विज्ञापन

बंगाली बाला ने द्रौपदी बन पाया फेम

रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर साल 1966 को कोलकाता में हुआ था। एक्ट्रेस ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर में हर तरह के रोल अदा किए हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम बीरा चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने के बाद ही मिला था। अगर आज भी कोई द्रौपदी का नाम लेता है तो जेहन में सिर्फ रूपा का ही चेहरा आता है।

विज्ञापन

पति की वजह से की जान देने की कोशिश

रूपा गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1992 में एक  मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी संग सात फेरे लिए। शुरुआत में तो सब ठीक था लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन रहने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने पति से परेशान हो तीन बार जान देने की कोशिश भी की। कहा जाता है कि उनके पति ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था। साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि रूपा और ध्रुव का एक बेटा है जिसका नाम है आकाश।

विज्ञापन

13 साल छोटे प्रेमी संग रहीं लिवइन में

रूपा गांगुली वो नाम है जो अक्सर लाइमलाइट में रहता है। एक्ट्रेस के विकिपीडिया के अनुसार, पति से तलाक लेने के बाद वो अपने से 13 साल छोटे प्रेमी संग रहीं। उसका नाम था दिव्येंदु जो पेशे से सिंगर है। दोनो लिवइन में रहने लगे। क्या आपको पता है कि रूपा एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर भी हैं। जी हां, सिंगिंग के दौरान ही दोनों मिले और फिर दिल मिल गए। इनका रिश्ता भी लंबा न चला और दोनों की राहें अलग हो गईं जिस वजह से एक्ट्रेस को नशे की भी आदत लग गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ