कांतारा चैप्टर 1 की स्टारकास्ट का भयानक हादसा, भरी बस पलटी, जानें कैसी है लोगों की हालत

Kantara Chapter 1 Star Cast Accident: कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन हाल ही में खबर आई है कि इसके जूनियर स्टार कास्ट से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरा हादसा विस्तार से…

Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 Star Cast Accident:  ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) द्वारा निर्देशित फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) के जूनियर कलाकारों को लेकर बुरी खबर आई है कि उन्हें ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है। ये बस हादसा कर्नाटक में कोल्लूर के करीब जड़काल के पास हुआ। दरअसल पूरी की पूरी मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई और पलट गई। इस बस में सारे कलाकार शूटिंग के लिए सेट की ओर जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गई। आइए जान लेते हैं कि इस हादसे से ग्रसित हुए कलाकारों की कैसी हालत है।

विज्ञापन

कितने कलाकार कर रहे थे सफर

कांतारा वो फिल्म है जिसके सीक्वल का लोगों को इंतजार है। मेकर्स भी इस इंतजार को खत्म करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। लेकिन इससे पहले एक बुरी खबर आई है जिसमें पता चला है कि कांतारा के जूनियर कलाकारों से भरी एक बस पलट गई जिसमें 20 जूनियर आर्टिस्ट सफर कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

कैसे हैं कलाकार

इस घटना से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि अब कैसे हैं कलाकार। सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। ये तो पता चला है कि कई इस हादसे में घायल हुए हैं, और 6 को गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन अभी तक साफ-साफ जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना से फिल्म के क्रू मेंबर परेशान हो गए, क्योंकि वे एक और महत्वपूर्ण शूटिंग पूरी करने का इंतजार कर रहे थे। घायल व्यक्तियों के हेल्थ अपडेट का अभी इंतजार है। साथ ही टीम को उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है।

विज्ञापन

कब होने वाली थी कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज

जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में कंतारा: चैप्टर 1 की रिलीज की तारीख शेयर की थी, जो 2 अक्टूबर, 2025 बताई थी। कहा गया था कि इस दिन लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। अब लगता है कि ये इंतजार बढ़ भी सकता है। बता दें कि इस फिल्म का पार्ट वन काफी हिट रहा और लोगों ने उसे काफी पसंद किया। फिल्म के किरदारों को नेशनल अवार्ड भी मिला।  ये फिल्म स्थानीय देवता पूजा की प्रथा में गहराई को दिखाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ