Ronit Roy: मशहूर एक्टर रोनित रॉय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘प्लीज मुझे कभी मत भूलना…’. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए, लेकिन जब लोगों ने अभिनेता के इस पूरे पोस्ट पर नजर डाली, तो राहत की सांस ली. आइए जानते हैं कि रोनित के इस पोस्ट में क्या है?
रोनित रॉय ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. अपने पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि नमस्ते, मैं जो कहने जा रहा हूं, वो प्यार और समझ से भरा होगा. आप सब जानते हैं कि मैं आपसे प्यार करता हूं.
क्या बोले एक्टर?
अभिनेता ने लिखा कि मैं स्क्रॉल करता हूं, आपकी पोस्ट लाइक करता हूं, उन पर कमेंट करता हूं और जितना हो सके उतने डीएम का जवाब देता हूं, मुझे जो कुछ भी मिला है, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं, मैं हर चीज को संजोता हूं. खासकर आप सभी से मिले प्यार और सम्मान के लिए, जिसे मैं संजोता हूं और अपने दिल के बहुत करीब रखता हूं.
रोनित ने लिखी मन की बात
रोनित ने आगे लिखा कि मैं अपनी लाइफ के एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां नई राह बनाने की जरूरत है. एक ऐसी राह जो उम्मीद है कि मुझे एक इंसान, रिश्तों और एक अभिनेता के तौर पर बेहतर बनाएगी. ये ऐसी राह है जिस पर मैं पहले कभी नहीं चला. आराम और पुरानी बुरी आदतों को पीछे छोड़ दो, आगे बढ़ो और हटकर जियो. डरावना है, मुझे पता है, लेकिन ऐसा करना जरूरी है.
मेंटल हेल्थ की वजह से लिया फैसला
रोनित ने लिखा कि सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी मेरे मेंटल और मुझे अंदर से मजबूत करेगी. उम्मीद करता हूं कि आप सब मुझे और भी ज्यादा प्यार करेंगे. इसलिए मैं कुछ समय के लिए (पता नहीं कितने समय तक) सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी एक्टिव नहीं रहूंगा, जिसके लिए मैं माफी चाहता हूं.
प्लीज मुझे मत भूलना- रोनित
अभिनेता ने आगे कहा कि आपके प्यार से दूर रहना नामुमकिन है. इसलिए जैसे ही मेरे पर्सनल गोल्स पूरे होते हैं, तो मैं वापस आ जाऊंगा, प्लीज मुझे मत भूलना, आप सभी को प्यार और ईश्वर आप सभी का भला करे. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस और यूजर्स ने चैन की सांस ली है.
यह भी पढ़ें- एकदम हाथ से निकली 10 फिल्में, 6 साल झेली बेरोजगारी, टीवी का वो पॉपुलर एक्टर, जिससे नफरत करते थे लोग
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
2 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
8 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
9 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
22 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines