एकदम हाथ से निकली 10 फिल्में, 6 साल झेली बेरोजगारी, टीवी का वो पॉपुलर एक्टर, जिससे नफरत करते थे लोग

Bollywood Actor: कुछ अभिनेताओं का करियर आसान नहीं होता बल्कि उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Puneet Issar

Puneet Issar. image credit- social media

विज्ञापन

Bollywood Actor: बॉलीवुड में कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के याद रहती हैं. कई बार इनका असर सितारों पर भी देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ हिंदी सिनेमा और टीवी के पॉपुलर एक्टर के साथ हुआ था. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? और ये एक्टर कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

6 साल तक रहे बेरोजगार

दरअसल, हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर अभिनेता पुनीत इस्सर हैं. पुनीत इस्सर के साथ एक ऐसा किस्सा हुआ, जिसके बाद लोगों ने उनके नफरत करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि उनके हाथ से एक साथ 10 फिल्में निकलीं और उन्हें 6 साल तक बेरोजगार रहना पड़ा.

विज्ञापन

एक्टर को झेलनी पड़ी आलोचना

फिल्म ‘कुली’ तो हर किसी को याद होगी. इस फिल्म का एक सीन शूट करते हुए अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी. इस हादसे के बाद पुनीत इस्सर को आलोचना का सामना करना पड़ा था. दरअसल, पुनीत इस्सर गलत टाइमिंग पर कूद गए थे, जिसके बाद बिग बी को टेबल पर गिरने से गंभीर चोट आई थी.

10 फिल्में एक साथ हाथ से निकली

इस हादसे का सीधा असर पुनीत के करियर पर पड़ा. पुनीत ने डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस हादसे के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. पुनीत को लेकर गलतफहमियां इतनी बढ़ गई कि उन्हें 6 साल तक बेरोजगार रहना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 10 फिल्में साइन की थीं, जो एकदम उनके हाथ से चली गई थी.

दुर्योधन के रोल से मिली पॉपुलैरिटी

इसके बाद पुनीत ने छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की. एक्टर को ‘महाभारत’ में दुर्योधन के रोल से खूब पॉपुलैरिटी मिली और उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इस हादसे के बाद लोगों ने एक्टर को लेकर अपने मन में एक अलग ही इमेज बना ली थी और लोग उनसे नफरत करते थे, जिसे उन्होंने अपने काम से खत्म किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ