---विज्ञापन---

‘हम उनका शिकार करेंगे’, Pahalgam Attack पर भड़के Rohit Shetty

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब रोहित शेट्टी ने आतंकवादियों के शिकार की बात की है। रोहित शेट्टी ने बताया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले में कई बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा देश इस वक्त खून के आंसू बहा रहा है। साथ ही इस आतंकी हमले पर जनता का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। लोग इस ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहते हैं और आतंकवादियों को इस घिनौने काम की कड़ी से कड़ी सजा भी देना चाहते हैं। ताकि अगली बार जब किसी के मन में इस तरह की इरादे आएं, तो ये सोचकर उनकी रूह कांप जाए। ऐसा ही कुछ अब बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का भी कहना है।

रोहित शेट्टी ने की आतंकवादियों के शिकार की बात

रोहित शेट्टी अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद बेहद भड़के हुए हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है और उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त रोहित शेट्टी का खून किस कदर खौला हुआ है। अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर कुछ लोगों को हिम्मत मिलेगी और उनकी उम्मीद एक बार फिर जाग जाएगी। दरअसल, अब रोहित शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लोगों को साथ शेयर किया है।

---विज्ञापन---

आतंकवादियों को ढूंढकर देंगे सजा

रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘इंडिया हर आतंकवादी, उनके आकाओं और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम पृथ्वी के छोर तक उनका पीछा करेंगे। भारत का हौसला आतंकवाद से कभी नहीं टूटेगा।’ इसके साथ ही कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘हम उनका शिकार करेंगे।’ अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद रोहित शेट्टी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नदी में डूबा Riteish Deshmukh की फिल्म का डांसर, 2 दिन बाद मिली बॉडी

रोहित शेट्टी के पोस्ट से बढ़ी लोगों की उम्मीदें

अब इस पोस्ट को देखने के बाद सभी लोग रोहित शेट्टी के सपोर्ट में हैं और जस्टिस की डिमांड कर रहे हैं। इस वक्त देश इस घटना से दुखी है और पीड़ितों के लिए दुआ कर रहा है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी मौत का बदला हर हिंदुस्तानी लेना चाहता है। अब रोहित शेट्टी का पोस्ट उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है।

First published on: Apr 24, 2025 06:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola