नदी में डूबा Riteish Deshmukh की फिल्म का डांसर, 2 दिन बाद मिली बॉडी

रितेश देशमुख की फिल्म के सेट पर एक हादसा हो गया और डांसर की जान चली गई। नदी में बहने के बाद डांसर लापता था और अब 2 दिन बाद उसकी लाश मिली है।

Riteish Deshmukh

Riteish Deshmukh File Photo

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म के सेट पर एक भयनाक हादसा हो गया। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग के दौरान एक डांसर का निधन हो गया। इस डांसर का नाम सौरभ शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 26 साल थी। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ये हादसा गाने की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद हुआ है और अब इस डांसर की लाश मिली है।

रितेश देशमुख के सेट पर डूबा डांसर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 दिन पहले डांसर सौरभ शर्मा लापता थे और गुरुवार यानी आज सुबह उनका शव मिला है। खबरों की मानें तो संगम महुली गांव में, सतारा जिले में कृष्णा नदी के पास ही फिल्म की शूटिंग चल रही थी। गाना जब शूट हो गया तो डांसर सौरभ शर्मा कृष्णा नदी के पास अपने हाथ धोने गया था। दरअसल, शूटिंग के दौरान उसके हाथ पर रंग लग गया था। इसके बाद वो नहाने के लिए पानी में उतरा। हालांकि, नदी का बहाव तेज था, जिसके कारण वो नदी में ही बह गया।

2 दिन से लापता डांसर की आज मिली लाश

बताया जा रहा है कि ये घटना मंगलवार शाम को हुई थी। जैसे ही इस घटना की मिली जानकारी तो फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख, प्रोड्यूसर जेनेलिया देशमुख और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा तुरंत वहां पहुंचे। ये मामला कितना सीरियस है, ये समझते ही रितेश देशमुख ने तुरंत जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन की टीम फौरन मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

डांसर के परिवार में पसरा मातम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन की मदद से सौरभ की तलाश की जा रही थी। ड्रोन और बाकी चीजों के जरिए उसे ढूंढा जा रहा था। साथ ही डांसर के परिवार को भी इस हादसे की जानकारी दे दी गई थी। वहीं, अब सौरव की लाश मिल गई है। ऐसे में अब डांसर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ