Rohit Shetty: रोहित शेट्टी की फिल्मों में लोग सिर्फ 2 चीजों पर ध्यान देते हैं। पहला उड़ती हुई गाड़ियां और दूसरा जबरदस्त कॉमेडी। एक्शन हो या कॉमेडी दोनों में ही रोहित शेट्टी फैंस को निराश नहीं करते। उनकी स्टार कास्ट भी अक्सर फिक्सड रहती है। बड़े-बड़े कलाकारों के साथ ही रोहित शेट्टी काम करते हैं। अगर आपको लग रहा है कि उनकी फिल्में चलने का कारण बॉलीवुड के बड़े नाम हैं जो उनकी फिल्मों में नजर आ रहे हैं तो आप गलत हैं। अब रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्में हिट होने की असली वजह रिवील की है।
परेश रावल की वजह से रोहित शेट्टी को मिला लक
रोहित शेट्टी थोड़े अंधविश्वासी हैं और वो लक जैसी चीजों में भी मानते हैं अब इस बात का खुलासा हो गया है। डायरेक्टर ने खुद रिवील किया है कि उनकी फिल्मों में एक लक फैक्टर है, जो उन्हें एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) की वजह से मिला है। अब परेश का उनके लक से क्या लेना-देना है? वो कैसे इन बातों से जुड़े हैं ये भी जान लेते हैं। दरअसल, ये सिलसिला तब शुरू हुआ था जब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘गोलमाल’ (Golmaal) की कास्टिंग कर रहे थे।
परेश रावल के कारण गोवा में हुई थी गोलमाल की शूटिंग
रोहित शेट्टी ने बताया कि जब वो ‘गोलमाल’ बना रहे थे तो एक बुजुर्ग अंधे का रोल था, तो उन्होंने कहा था कि ये तो परेश रावल ही करेंगे। उन्होंने जब एक्टर से इस बारे में बात की तो परेश ने भी यही कहा कि हां बहुत अच्छा करैक्टर है और वो इसे करने के लिए तैयार हो गए। परेश ने रोहित शेट्टी को बताया था कि वो गोवा जा रहे हैं और वो उन्हें बीच-बीच में 2-2, 3-3 दिन की ही डेट्स दे सकते हैं। ये सुनकर रोहित गोवा पहुंच गए और उन्होंने घर ढूंढना शुरू कर दिया। उन्हें 2 घर चाहिए थे एक जो परेश रावल का था और दूसरा रिमी सेन का, लेकिन उन्हें ये घर मिल ही नहीं रहे थे। आखिरकार उन्हें 2 बंगले मिले जो होटल के अंदर थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shrutika को टूटते देख ‘रोया पति का दिल’, सोशल मीडिया पर क्या बोले Arjun?
सेम घर सेम वास्तु में शूट करते हैं रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने रिवील किया कि परेश उस वक्त शाहिद कपूर की फिल्म ‘चुप चुप के’ की शूटिंग करने गए हुए थे। रोहित ने साफ कह दिया था कि फिल्म वो उन्हीं के साथ करेंगे, परेश के बिना फिल्म नहीं होगी। इसके बाद वो सबको लेकर गोवा चले गए और वो उनका लक फैक्टर बन गया। रोहित ने कहा कि उनकी एक फिल्म नहीं चली ‘सर्कस’ क्योंकि वो उन्होंने गोवा में शूट नहीं की थी। इसके अलावा बस एक बोल बच्चन फ्लॉप नहीं हुई जो राजस्थान में शूट हुई थी। उसके अलावा ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल रिटर्न’, ‘गोलमाल 3’ सब वहीं शूट हुई हैं। यहां तक कि ‘ऑल द बेस्ट’ का जो घर है वो ‘गोलमाल’ का ही घर है। ‘सिंघम’ का क्लाइमेक्स है वो ‘ऑल द बेस्ट’ का घर है। रोहित शेट्टी का कहना है कि वो एक ही घर में उसी वास्तु के साथ काम करते हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
58 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines