Bigg Boss 18: Shrutika को टूटते देख 'रोया पति का दिल', सोशल मीडिया पर क्या बोले Arjun?

Bigg Boss 18: बिग बॉस में श्रुतिका को बेबस और इमोशनल देखकर बाहर उनके पति का दिल पसीज गया है। अब अर्जुन राज ने श्रुतिका को एक खास मैसेज दिया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस में अब तक श्रुतिका (Shrutika) एक फाइटर की तरह लड़ती हुई नजर आ रही थीं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से भिड़ना हो या अपने दोस्तों को सबके सामने गलत कहना हो, श्रुतिका हर जगह स्टैंड लेते हुए नजर आईं। शो में उनका चुलबुला अंदाज भी दर्शकों को पसंद आ गया। एंटरटेनमेंट को लेकर फैंस की उम्मीदें श्रुतिका से जुड़ गई हैं। अब हर कोई उनका वही बबली अंदाज देखना चाहता है, लेकिन हाल ही में कुछ और ही देखने को मिला।

श्रुतिका को रोता देख टूटा पति अर्जुन का दिल

हमेशा हंसने वाली श्रुतिका हाल ही में नेशनल टीवी पर रोते हुए नजर आईं। दोस्तों से मिली डिसअपॉइंटमेंट ने श्रुतिका को तोड़कर रख दिया। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) से अनबन और फिर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) के रिएक्शन से श्रुतिका को जो निराशा हुई वो उनके आंसुओं में भी दिखाई दी। श्रुतिका को रोता देख सिर्फ उनके फैंस और बिग बॉस के दर्शक ही उदास नहीं हुए, बल्कि उनके पति अर्जुन भी टूट गए।

विज्ञापन

दिल रो रहा है बोले अर्जुन

शो में श्रुतिका हजार बार अपने पति का नाम ले चुकी हैं और उनके गुणगान गा चुकी हैं। ऐसे में अब अपनी पत्नी को यूं बेबस देख अर्जुन ने जिस तरह से रिएक्ट किया है उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अर्जुन ने अपनी पत्नी की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस का भी दिल टूट जाएगा। दरअसल, इस तस्वीर में श्रुतिका बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उनका चेहरा साफ बता रहा है कि वो कितनी हर्ट हैं? इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘तुम्हें इस तरह देखकर दिल रो रहा है श्रु.. तुम्हें लाड़-प्यार करने का इंतजार कर रहा हूं बेबी… मैं तुम्हारे लिए हमेशा हूं।’

विज्ञापन

फैंस बने पति पत्नी का सहारा

अर्जुन के इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि शो में अपनी पत्नी को बिखरते हुए देखकर उनका भी दिल टुकड़े-टुकड़े हो रहा है। उधर श्रुतिका अकेली हो रहीं और और बाहर पति की चिंता बढ़ रही है। ऐसे में अब फैंस ने अर्जुन और श्रुतिका को हिम्मत देने का काम शुरू कर दिया। लोग अब उनके इस पोस्ट को देख कह रहे हैं कि श्रुतिका पहली से भी स्ट्रॉन्ग बनकर बाहर आएंगी। वो खुद को संभाल लेंगी और शो में आग लगा देंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ