Rohit Shetty Threat Call: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. रोहित को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. कुछ महीनों पहले रोहित के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था और अब फिर से धमकी मिलने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
रोहित शेट्टी को मिली धमकी
दरअसल, डायरेक्टर रोहित शेट्टी को शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. इस धमकी भरे फोन के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और पुलिस ने अज्ञात कॉलर की तलाश शुरू कर दी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमकी एक ऑडियो कॉल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर रकम नहीं दी गई, तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे.
4 महीने पहले हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि रोहित के जुहू स्थित घर पर 4 महीने पहले हुई फायरिंग के बाद अब फिर से रोहित को धमकी मिली है, जिसने हर किसी की टेंशन को बढ़ा दिया है. पुलिस की मानें तो शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप आया है, जिसमें ये धमकी दी गई है.
पुलिस कर रही जांच
इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर इसे लॉरेंस गैंग के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज बताया जा रहा है. बताते चलें कि शुभम लोणकर साल 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है. पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.
क्राइम ब्रांच का क्या कहना?
इस मामले पर मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी की मानें तो उन्होंने बताया है कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है और जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले में प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. अब देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon का क्या सच में हुआ ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines