Rohit Shetty के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, क्राइम ब्रांच की 12 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी

Rohit Shetty House Firing: बीती देर रात मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए हैं, इस घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

Rohit shetty house outside firing

Rohit Shetty House Firing: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू में स्थित घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई है. देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी है. वहीं इस घटना के बाद से डायरेक्टर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. वहीं जिस समय ये फायरिंग हुई, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे. इस हमले में अब तक किसी के घायल होने की कोई संभावना सामने नहीं आई है. वहीं पुलिस भी इस घटना के पीछे के हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस

गोलीबारी का ये केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. क्राइम ब्रांच की 12 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को सीसीटीवी में एक मोटर बाइक दिखाई दी. बाइक पर एक ही आरोपी दिखाई दे रहा है. पुलिस को शक है कि फायरिंग में कुछ और बाइक और कारों का इस्तेमाल भी हुआ है. हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गैंगस्टर लिंक की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने इलाका किया सील

गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस पूरे इलाके को सील कर रही है. वहीं हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. अभी तक हमलावरों की पहचान का पता नहीं लग पाया है और ना ही इसके पीछे का कारण पता चल पाया है.

विज्ञापन

इन सेलेब्स के घर पर भी हो चुकी फायरिंग

ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलिब्रिटी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी सलमान खान, एल्विश यादव, कपिल शर्मा और एपी ढिल्लों जैसे कई सेलेब्स के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है. वहीं फिलहाल पुलिस रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है और पता लगा रही है कि इसके पीछे किसका हाथ है.

विज्ञापन

बॉलीवुड को दी कईं बेहतरीन फिल्में

बता दें रोहित शेट्टी बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. उनकी कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन फिल्मों की ऑडियंस दीवानी है. डायरेक्टर अब तक सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस, सिम्बा, सूर्यवंशी, सिंघम अगेन, गोलमाल और सर्कस जैसी कई फिल्में बना चुके हैं. इन सभी फिल्मों को ऑडियंस ने काफी प्यार भी दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ