हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rohit Shetty ने Ajay Devgn के साथ फिर मिलाया हाथ? जल्द करेंगे बड़ा 'गोलमाल'

Rohit Shetty Ajay Devgn Collaboration: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है। अब ये दोनों ‘गोलमाल 5’ बनाएंगे और इस फिल्म को लेकर काफी सारी डिटेल्स सामने आई हैं। शूटिंग कब शुरू होगी? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी साथ में 14वीं फिल्म करने वाले हैं। (Photo Credit- Instagram)

Rohit Shetty Ajay Devgn Collaboration: बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां जब-जब साथ आती हैं, तो बड़ा धमाका होता है। ऐसी ही एक जोड़ी है रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। इन दोनों ने साथ में अब तक करीब 13 फिल्में कर ली हैं और जल्द ही अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी 14वीं फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। जब-जब इनकी जोड़ी साथ आई है तो बड़े पर्दे पर या तो सीटियां बजी हैं या फिर हंसी के ठहाकों से थिएटर गूंज उठा है। अब एक बार फिर ये दोनों इसी धमाके की तैयारी में जुटने वाले हैं।

अब आएगी ‘गोलमाल 5’

मीडिया रिपोर्स्ट के मुताबिक, अजय देवगन और रोहित शेट्टी साल 2026 में अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे। ये फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की अगली किश्त होने वाली है। यानी अब ‘गोलमाल 5’ के साथ अजय देवगन एक बार फिर सभी को गुदगुदाने आएंगे। बताया जा रहा है कि इस वक्त रोहित शेट्टी ‘राकेश मारिया’ की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिलहाल डायरेक्टर जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर तक पूरी हो जाएगी और साल के आखिर तक इसकी एडिटिंग भी कर ली जाएगी। साल 2026 की शुरुआत में जॉन अब्राहम की फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।

अगले साल शुरू होगी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग

इस फिल्म में बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ‘गोलमाल 5’ में जुट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग अगले साल यानी फरवरी या मार्च 2026 में शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि कहानी का प्लाट मिल चुका है और स्क्रीनप्ले भी लिखा जा रहा है। नए राइटर ‘गोलमाल 5’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट इस साल सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एक बार फिर अजय देवगन अपनी पल्टन यानी अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और जॉनी लीवर के साथ ‘गोलमाल’ करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash के बाद Air India में कैसा है माहौल? Raveena Tandon ने किया रिवील

अजय देवगन के पास लगी प्रोजेक्ट्स की लाइन

आपको बता दें, ‘गोलमाल’ का आखिरी पार्ट साल 2017 में आया था। ऐसे में लम्बे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक ‘गोलमाल 5’ की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी तरफ अजय देवगन की धड़ाधड़ कई फिल्में आने वाली हैं। ‘रेंजर’, ‘धमाल 4’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दृश्यम 3’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें