The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट चुके हैं। उनका लेटेस्ट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर लौट चुका है। पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। वहीं शो के दूसरे एपिसोड में इंडियन क्रिकेटर टीम के दो धुरंधर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने दोनों से ढेर सारी बातचीत की। बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने अपनी भड़ास भी निकालते हुए दिखाई दिए।
रोहित शर्मा ने सुनाया अनसुना किस्सा
कपिल शर्मा ने शो के दौरान इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर से कई सवाल पूछे। इस दौरान वर्ल्ड कप में मिली हार का जिक्र भी हुआ जिस पर बात करते हुए रोहित थोड़ा इमोशनल भी हो गए। इस दौरान कपिल ने माहौल को थोड़ा लाइट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि जब क्रिकेट मैच के दौरान पहले ही आउट हो जाते हैं तो एक पान वाला भी ज्ञान देने लगता है। कपिल ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है?
यह भी पढ़ें: Maidaan या Bade Miyan Chote Miyan; ओपनिंग डे पर कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड, क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
बताया क्यों क्रिकेटर पहनते हैं हेडफोन
कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि कई बार ऐसा होता है, जब लोग उन्हें मैच को लेकर ज्ञान देने लगते हैं। उनकी टीम के साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है। रोहित ने कहा, ‘हम लोग जब एयरपोर्ट पर जाते हैं तो अक्सर वहां मौजूद लोग हमें कहते हैं कि कल के मैच में इस तरह से बॉल फेंकनी चाहिए थी।’ उन्होंने कहा कि लोगों के ज्ञान से कई बार क्रिकेटर्स परेशान हो जाते हैं। यही वजह है कि एयरपोर्ट पर जाते समय क्रिकेटर्स हेडफोन का यूज करते हैं। जाहिर है कि ज्ञान देना आसान होता है, जबकि कैप्टन पर काफी जिम्मेदारी होती है।
श्रेयस अय्यर ने दिखाया हिडेन टैलेंट
शो के दौरान कपिल शर्मा ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर से न सिर्फ मजेदार बातचीत की बल्कि उनके साथ कुछ गेम भी खेला। इस दौरान कपिल खुद नवजोत सिंह सिद्धू के किरदार में आए। वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने मैच खेला। मैच के दौरान श्रेयस ने कई शॉट्स मारे जिसने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान श्रेयस का हिडन टैलेंट भी देखने को मिला। उन्होंने कार्ड के साथ मजेदार जादू दिखाया जिससे न सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गईं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines