Maidaan या Bade Miyan Chote Miyan; ओपनिंग डे पर कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड, क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?

Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Report: अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां, इन दोनों ही फिल्मों की फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ चुकी है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके आधार पर आइए जानते हैं कि कौन-सी फिल्म टिकट बेचने के मामले में आगे चल रही है।

Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan Release date

Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan Release date

Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan: साल 2024 की बड़ी फिल्मों में शामिल अजय देवगन की ‘मैदान‘ (Maidaan) और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दोनों ही फिल्में बड़े बजट की हैं और एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। ऐसे में 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्म देखने के लिए धड़ाधड़ टिकट्स खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आधार पर कौन-सी फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मच सकती है।

मैदान

स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है। हालांकि एडवांस बुकिंग में जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देखकर मेकर्स को थोड़ा झटका लग सकता है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैदान’ ने फर्स्ट डे पर 7,681 टिकटों की बिक्री की है। साथ ही 15.98 लाख की कमाई की है।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अजय देवगन की ‘मैदान’ पर भारी पड़ती दिख रही है। फिल्म के फर्स्ट डे पर जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अब तक 9,463 टिकटों की बिक्री कर ली है और रिलीज से पहले 27.29 लाख की कमाई कर ली है।

ईद पर होगा जबरदस्त क्लैश

बता दें कि ईद के मौके पर 10 अप्रैल को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ दोनों ही फिल्में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्में बड़े स्टार्स की हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एक ओर अक्षय कुमार हैं, जो पिछले काफी समय से लगातार फ्लॉप दे रहे हैं। ऐसे में अपनी इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘शैतान’ का जलवा सिनेमाघरों में अब तक कायम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ