Rohit Chandel, Navika Kotia: गॉसिप टाउन में किसी के रिलेशन की चर्चा तो किसी के ब्रेकअप की चर्चा होती रहती है। खबरों के बाजार में भी कई कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से स्टार प्लस के पॉपुलर डेली सोप ‘पंड्या स्टोर’ फेम रोहित चंदेल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कहा जा रहा था कि वो कथित तौर पर नविका कोटिया के साथ रिलेशन में हैं, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप होने की जानकारी सामने आई है।
कथित गर्लफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप
दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित चंदेल कथित तौर पर सिंगल हैं। जी हां, गॉसिप टीवी के अनुसार, अभिनेता ने कथित गर्लफ्रेंड नविका कोटिया के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है। सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी सभी पोस्ट भी हटा दी है।
ब्रेकअप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, जैसे ही ये खबरें सामने आई, तो इसके अलावा कई तरह की बातें होने लगी। जी हां, सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भले ही दोनों के ब्रेकअप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता ‘धोखे’ की वजह से टूटा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा क्योंकि दोनों ने ही इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
ब्रेकअप की वजह भी नहीं आई सामने
बता दें कि फैंस बीते कुछ महीनों से दोनों के अलग होने की अटकलें लगा रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग ब्रेकअप के लिए नविका को रोहित के ‘पंड्या स्टोर’ की सह-कलाकार प्रियांशी यादव के फैंस द्वारा की जा रही ट्रोलिंग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कथित ब्रेकअप के पीछे के कारणों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, तो कुछ भी कहना मुश्किल है।
‘पंड्या स्टोर’ से जीता लोगों का दिल
इसके अलावा अगर रोहित चंदेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने प्रियांशी यादव के साथ ‘पंड्या स्टोर’ में अहम रोल प्ले किया है और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अब रोहित इस कथित ब्रेकअप पर कोई रिएक्ट करेंगे या नहीं या फिर नविका की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने आएगा, ये तो आने वाले टाइम मे ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के बारे में किया शॉकिंग खुलासा, एक्ट्रेस को नहीं पता था कौन थे किशोर कुमार?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines