Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के बारे में किया शॉकिंग खुलासा, एक्ट्रेस को नहीं पता था कौन थे किशोर कुमार?

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी वाइफ संग पहली मुलाकात पर बात की। इस दौरान एक्टर ने बताया कि आलिया को नहीं पता था कि किशोर कुमार कौन हैं? आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

विज्ञापन

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे वो कोई भी क्यों ना हो। इस वक्त सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट जमकर लाइमलाइट चुरा रही हैं। अब एक्ट्रेस के पति यानी रणबीर कपूर ने उनके बारे में शॉकिंग खुलासा किया है, तो जाहिर है कि उनके बारे में अब इंटरनेट पर बातें तो होंगी ही, लेकिन अब भी कुछ लोग सोच रहे हैं कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या कहा है, तो आइए जानते हैं…

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया

दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान एक्टर ने अपनी वाइफ यानी आलिया भट्ट संग अपनी पहली मुलाकात पर भी बात की। इस दौरान रणबीर ने बताया कि जब वो आलिया से पहली बार मिले थे, तो आलिया ने सवाल किया था कि किशोर कुमार कौन हैं? आलिया का ये सवाल सुनकर रणबीर हैरान रह गए थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया नहीं जानती थीं

इसके बाद रणबीर की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किशोर कुमार इतना पॉपुलर नाम है और वो ऑलरेडी यूथ के बीच काफी पॉपुलर थे। हालांकि रणबीर ने कहा कि नई पीढ़ी आती है और लोग भूल जाते हैं और वो उन तक नहीं पहुंच पाता। इसलिए आलिया के साथ भी यही हुआ और उन्हें भी नहीं पता था कि किशोर कुमार कौन थे?

खूब ट्रोल हुई थीं आलिया भट्ट

गौरतलब है कि कई साल पहले कॉफी विद करण में भी आलिया ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक्ट्रेस ने भारत के राष्ट्रपति का गलत नाम ले लिया था और इसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब आलिया को ये भी नहीं पता था कि किशोर कुमार कौन थे? इतने महान गायक के बारे में ना जानने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

टाउन में नजर आ जाते हैं रणबीर

इसके साथ ही अगर रणबीर के काम की बात करें तो एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि रणबीर को टाउन में पैप्स जमकर स्पॉट भी करते हैं। रणबीर कभी अपनी बेटी तो कभी वाइफ के साथ नजर आ ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ