हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

TV पर होगा Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये लव-ड्रामा फिल्म

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani TV premiere: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को अब आप टीवी पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
instagram

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani TV premiere: इस साल 28 जुलाई 2023 को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और ये लोगों को बहुत पसंद आई। वहीं, अब फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ये लव-ड्रामा फिल्म अब टीवी पर आ रही है। जी हां, आप घर बैठे इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि टीवी पर इस फिल्म का प्रीमियर कब और कहां होगा?

कब और कहां होगा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का प्रीमियर?

अगर आप भी घर बैठे इस फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं , तो आप इसे क्रिसमस ईव यानी 24 दिसंबर की शाम रात 8 बजे कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि ये एक लव-ड्रामा फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल किया था। वहीं, अब आप इसका प्रीमियर टेलीविजन पर भी होगा।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से फिल्म निर्माता करण जौहर ने सात साल बाद निर्देशन में वापसी की है। इस रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब ये विश्व टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर जैसे कलाकार शामिल है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Sshura Khan? जिनसे अरबाज को तीसरी बार हुआ प्‍यार! Raveena Tandon से भी खास कनेक्शन

विज्ञापन

धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन पर हुआ था हंगामा

बता दें कि इस फिल्म से धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन चर्चा में आया है। इस पर हर किसी ने रिएक्ट किया, हालांकि सेलेब्स ने भी इस अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल के और शबाना भी 77 साल की उम्र में इस सीन के लिए कैसे मानें? कुछ लोगों ने इस पर पॉजिटिव तो कुछ ने नेगेटिव रिएक्शन दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola