Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं और इन दिनों दोनों सितारें अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
यह भी पढ़ें- Lisa Ray: कैंसर को मात देकर इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कमाया नाम, जानें एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के कई सीन्स पर सीबीएफसी को ऐतराज
दरअसल, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म का रिव्यू किया है। इस दौरान सीबीएफसी ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई और अब इनमें बदलाव किया जा चुका है।
फिल्म के डायलॉग्स में हुए ये बदलाव
बता दें कि बोर्ड ने डायलॉग्स में कई चेंजेंस बताए। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में B****** शब्द कई बार इस्तेमाल किया गया था। अब इसे ‘बहन दी’ से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क को बोल्ड मॉन्क से रिप्लेस किया गया है।
2 घंटे 48 मिनट की है फिल्म
इतना ही नहीं बल्कि लोकसभा का जिक्र और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम वाले डायलॉग को काट दिया गया है। साथ ही एक लॉन्जरी शॉप वाला सीन हटा दिया गया है। इसे महिलाओं को अपमानित करने वाला बताया गया। इसके अलाव फिल्म से ब्रा शब्द को आइटम से रिप्लेस किया गया है। इन सब बदलावों के बाद रॉकी और रानी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। वहीं, ये फिल्म 2 घंटे 48 मिनट की बताई गई है।
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines