Lisa Ray: कैंसर को मात देकर इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कमाया नाम, जानें एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी

Lisa Ray: लीजा ने मॉडलिंग से बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। महज 16 साल में उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए थे।साल 1996 में वह पहली बार नुसरत फतेह अली खान के ‘आफरीन-आफरीन’ गाने में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।Lisa Ray ने […]

---विज्ञापन---

Lisa Ray: लीजा ने मॉडलिंग से बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। महज 16 साल में उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए थे।

साल 1996 में वह पहली बार नुसरत फतेह अली खान के ‘आफरीन-आफरीन’ गाने में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

Lisa Ray ने तमिल फिल्म ‘नेताजी’ से किया था एक्टिंग डेब्यू 

साथ ही उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू तमिल फिल्म ‘नेताजी’ से किया। साल 2001 उनके करियर के लिहाज से काफी खास रहा। इस साल उन्होंने फिल्म ‘कसूर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी थे।

ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई फिल्म

गानों के साथ इस फिल्म में लीजा की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद वह साल 2004 में आई फिल्म ‘वॉटर’ की वजह से काफी चर्चा में रहीं। दीपा मेहता की यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।

साल 2009 कैंसर के बारे में पता चला

लीजा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो यह काफी उतार चढ़ाव से गुजरी है। साल 2009 में उन्होंने मल्टीपल मायलोमा नाम के कैंसर के बारे में पता चला। आमतौर इस तरह की घातक बीमारी के बारे में जानकर लोग हौसला खो देते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने हार नहीं मानी। मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है।

साल 2010 में मिली कैंसर से निजात

साल 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराकर इस खतरनाक बीमारी से निजात पा ली। कैंसर से उबरने के बाद लीजा कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क फॉरएवर’ से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके बाद वह ‘वीरप्पन’ जैसी फिल्म में भी अहम किरदार निभाती नजर आईं।

खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं लीजा 

कैंसर से जंग जीतने के बाद लिजा इस समय खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उनकी दो जुड़वा बेटियां भी हैं, जिनके नाम सूफी और सोलेल है। उन्होंने सरोगेसी से दोनों बच्चों को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं अभिनेत्री

साथ ही उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद वह अपनी खुशियां शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बता दें कि लीजा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह बच्चों के साथ अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

First published on: Jul 23, 2023 12:51 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें