Karva Chauth Special Movie: 1 नवंबर को देश भर में करवा चौथ का खास पर्व मनाया जाएगा। इसको पति और पत्नी के बीच के प्यार और सम्मान का दिन माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं और कोई भी त्योहार बिना बॉलीवुड फिल्मों और गानों के अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और खास पलों को बिताना चाहते हैं।
ऐसे में आज हम आपको ऐसी रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आनंद आप घर बैठे किसी भी समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में कई हिट फिल्मों के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: Imlie 31th October Written Update: बिजनेस के लिए सोनाली ने दी अगस्त्य को धमकी, क्या होगा अम्मा जी फैसला?
सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha)
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आप अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)
करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन बनी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। ऐसे में आप करना चौथ के मौके पर अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बवाल (Bawaal)
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने डायरेक्शन में बनी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि, इस फिल्म ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी, जिसको आप अपने पार्टनर के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं।
सीता रामम (Sita Ramam)
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की पीरियड रोमांटिक फिल्म ‘सीता राम’ (Sita Ramam) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को डिजनी प्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकता है।
विवाह (Vivah)
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अमृता राव (Amrita Rao) की फिल्म ‘विवाह’ (Vivah) तो ज्यादातर लोगों की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म है। करवा चौथ के खास मौके अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines