RRKPK Screening: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और जया बच्चन समेत कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- भाई, भाभी और मां की तरह बॉलीवुड में क्यों नहीं चला इस अभिनेत्री का जादू? जानें
RRKPK की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची जया बच्चन
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी बेटी श्वेता बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान जया बच्चन का पैप्स के साथ व्यवहार ने फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के स्पेशल प्रीमियर के लिए वेन्यू पर पहुंचते हुए नजर आई।
जया ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस दौरान जया ने लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में पहुंचते हुए जब पैपराजी ने चिल्लाकर जया बच्चन को कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा तो दिग्गज अभिनेत्री ने अपने हाथों से अपने कान बंद कर लिए और मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं बहरी नहीं हूं चिल्लाओ मत।” इसके बाद जया एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरती नजर आईं और अपनी बेटी और बेटे के साथ हॉल में जाती दिखीं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं, ये फिल्म दो दिन बाद यानी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
30 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines